Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड 50 लाख की बियर किया जब्त, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने 12 चक्का ट्रक से 1380 पेटी में रखा हुआ 14,880 लीटर बियर बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है....पढ़िए आगे

Bihar News : औरंगाबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने की बड़ी कार
बियर बरामद - फोटो : DINANATH

AURANGABAD : जिले में बिहार-झारखंड की सीमा पर स्थित एरका चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने वाहन जांच के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। आधुनिक स्कैनर मशीन की मदद से की गई इस सघन जांच में एक 12 चक्के के ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी गई है। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए बेहद शातिर तरीका अपनाया था, लेकिन स्कैनर मशीन की नजरों से वे बच नहीं सके। इस ट्रक से कुल 1,380 पेटियों में भरी हुई 14,880 लीटर बियर बरामद की गई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है।

उत्पाद निरीक्षक अभिषेक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक ने खुलासा किया है कि बियर की इस बड़ी खेप को मध्य प्रदेश के इंदौर से लोड किया गया था। इसे झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल देवघर ले जाया जा रहा था, जिसे रास्ते में ही औरंगाबाद चेकपोस्ट पर धर दबोचा गया।

प्रशासन द्वारा इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस और उत्पाद विभाग अब उससे पूछताछ कर रहे हैं ताकि इस अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य मुख्य सरगनाओं और तस्करी के पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

उत्पाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में इस पूरे मामले की गहन अनुसंधान प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट