Bihar News : प्रशांत किशोर ने निशांत के बहाने किया सियासी हमला, कहा ‘नेताओं ने अपने बच्चों के लिए सिंहासन और जनता के लिए की पलायन की व्यवस्था’

Bihar News : प्रशांत किशोर ने निशांत के बहाने किया सियासी हम

AURANGABAD : जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कैमूर जिले के भभुआ में मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार की राजनीति में वंशवाद और सत्ता की विरासत को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के अधिकांश नेताओं ने अपने बच्चों के लिए सत्ता का सिंहासन तैयार कर रखा है, जबकि आम जनता के बच्चों के लिए अशिक्षा, बेरोज़गारी और पलायन की व्यवस्था कर दी गई है।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की राजनीति में यह एक बड़ी समस्या बन चुकी है कि सत्ता और राजनीति कुछ परिवारों तक सीमित हो गई है। उन्होंने कहा कि आम जनता के बच्चों को अच्छी शिक्षा, रोजगार और अवसर नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि राजनीतिक परिवारों के बच्चों के लिए पहले से ही रास्ते तैयार कर दिए जाते हैं।

इस दौरान उन्होंने निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रशांत किशोर ने कहा कि जदयू उनके पिता की पार्टी है और अगर वे राजनीति में अपनी शुरुआत कर रहे हैं तो यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। हमारी ओर से उन्हें शुभकामनाएं हैं।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि बिहार की जनता को अब यह तय करना होगा कि वह अपने बच्चों के भविष्य के लिए कैसी राजनीति चाहती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि बिहार में शिक्षा, रोजगार और बेहतर व्यवस्था चाहिए तो जनता को जागरूक होकर सही नेतृत्व चुनना होगा। मीडिया ब्रीफिंग के दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव तभी संभव है जब राजनीति परिवारवाद से बाहर निकलकर आम लोगों के मुद्दों पर केंद्रित हो।

दीनानाथ की रिपोर्ट