बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Home  ›  Region  ›  

Bihar News : मोकामा में रेल टिकट जांच अभियान में धराए 174 यात्री, बेटिकट यात्रा करने वालों पर RPF ने कसी नकेल

Bihar News : मोकामा में रेल टिकट जांच अभियान में धराए 174 यात्री, बेटिकट यात्रा करने वालों पर RPF ने कसी नकेल

Bihar News : अवैध और बेटिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर नकेल कसते हुए पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में लगातार सघन जांच अभियान जारी है. दानापुर रेल मंडल के मोकामा स्टेशन पर चलाए गए विशेष जांच अभियान में 174 लोगों को अलग अलग मामलो में पकड़ा गया. उनसे 86 हजार 400 रूपये जुर्माना वसूला गया. रेल सुरक्षा बल पोस्ट मोकामा के इंस्पेक्टर हरिकेश मीणा ने बताया कि 4 अक्टूबर को चलाए गए इस अभियान में कुल 174 लोगों को पकड़ा गया और उनसे  जुर्माना वसूला गया. 

उन्होंने बताया कि रेलवे न्यायालय पटना के चलंत न्यायालय के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मोकामा के बल सदस्यों द्वारा रेल अधिनियम के तहत अभियान चलाया गया। इसके तहत गाड़ी संख्या 03279, 18625, 13236, 03213, 13401, 12567, 13332, 18184, 15658, 13208, 13274, 12568 में कार्रवाई की गई. 

जांच के दौरान प्लेटफॉर्म पर अनाधिकृत घूमते हुए 16 व्यक्ति, महिला कोच में 65 व्यक्ति, दिव्यांग कोच में 43 व्यक्ति, एसएलआर में और पायदान पर 14 व्यक्ति, अनाधिकृत वेंडर 01 व्यक्ति और बिना टिकट 35 व्यक्ति को पकड़ा गया. उनसे जुर्माना वसूला गया. 


Editor's Picks