बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

HAJIPUR CRIME - अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता को मिली मौत की सजा, पति ने तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया

HAJIPUR CRIME - पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता को अपनी जान गंवानी पड़ी। हैवान बने पति ने उस पर तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। दोनों की 16 साल पहले शादी हुई थी और उनका 14 साल का बेटा भी है।

HAJIPUR CRIME - अवैध संबंधों का विरोध करने पर विवाहिता को मिली मौत की सजा, पति ने तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया
पत्नी की जिंदा जलाकर की हत्या- फोटो : रिषभ कुमार

HAJIPUR - भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर गांव में ससुराल वालों ने एक विवाहिता की शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा दिया। उस महिला का कसूर बस इतना ही था कि वह अपने पति की गैर महिला से संबंध का विरोध कर रही थी। इसी को लेकर उसके पति ने उसके साथ पहले मारपीट किया था। इसके बाद लड़की के मायके वालों को घटना की जानकारी मिली तो वे अपने पुत्री को मायके ले आए थे। 

हालांकि उसके पति के द्वारा आरजू विनती और पंचायती के बाद विवाहिता को मायके से विदा करवाकर पति अपने घर ले गया था। लेकिन घर जाते हैं उसके साथ पुणे मारपीट ससुराल वालों के द्वारा शुरू कर दी गई थी। मृतका के 14 साल के बेटा है। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 के पुलिस से इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया है जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतका प्रियंका कुमारी के पिता चंद्रशेखर साह सराय थाना क्षेत्र के पौंड़ा गांव की है। 

उसके पिता चंद्रशेखर साह ने बताया कि भगवानपुर क्षेत्र के मांगनपुर में निवासी राम रामनरेश साह के बेटे धनजीत साह से पिछले साल 2008 में बेटी की शादी किए थे। लेकिन लड़के का किसी गैर महिला से संपर्क हो गया था जिससे लड़के मिलाजुला करता था। जब इसकी जानकारी बेटी ने हमलोगों को दी और वे विरोध की थी उसी समय से उसके पति उसके साथ उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। 

बीच में बेटी को मायके ले आए थे तो गांव के मुखिया सरपंच ने मामले में समझौता करवाकर लड़की को ससुराल बुलवा लिया था। लेकिन फिर उसके साथ लड़के ने मारपीट किया और तेल छिड़कर आग लगा दिया। जिसका जानकारी गांव वालों द्वारा मुझे मिली है। आरोपी ससुराल वाले सभी फरार है।

इस संबंध में भगवानपुर थाना अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था। जहां से PMCH में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

REPORT - RISHAV KUMAR



Editor's Picks