बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

PATNA CRIME - नीट पेपर लीक करानेवाले संजीव मुखिया के पास आय से 144 परसेंट अधिक संपत्ति, छापेमारी के बाद ईओयू ने किया केस

PATNA CRIME - बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक करानेवाले संजीव मुखिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह केस ईओयू ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में किया है।

PATNA CRIME - नीट पेपर लीक करानेवाले संजीव मुखिया के पास आय से 144 परसेंट अधिक संपत्ति, छापेमारी के बाद ईओयू ने किया केस

नीट पेपर लीक कांड और कई पेपर लीक कांड मामले के मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के आवास पर ईओयू की छापेमारी हुई थी। जिसमें अब संजीव मुखिया के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर लिया गया है। 

इस संबंध में ईओयू ने बताया कि जिले के नूरसराय स्थित नालंदा उद्यान कॉलेज में तकनीकी सहायक के रूप में कार्यरत संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया के नालंदा सहित चार ठिकानों पर तलाशी ली गई थी। जिसमें संजीव मुखिया के पास आय से ने 144% अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं।  

ईओयू ने बताया कि संजीव मुखिया के नालंदा और पटना स्थित ठिकाने से संपत्ति खरीद, वाहन, जेवरात एवं निवेश के कई दस्तावेज मिले हैं। इस दौरान इन ठिकानों से 11 लाख कैश, अपने और परिजनों के नाम बाइक, कार और 16 पहिया ट्रक के होने के कागजात मिले हैं। नालंदा में जमीन खरीदने के कागजात मिले हैं। जेवरात और विभिन्न संस्थानों में निवेश, वित्तीय लेन देन के दस्तावेज मिले हैं। 

बता दें नीट परीक्षा पेपर लीक के मास्टर माइंड के तौर पर संजीव मुखिया का नाम सामने आया था। इसके साथ ही बिहार में कई परीक्षाओं के पेपर लीक कराने में उसकी भूमिका होने की बात कही गई है।



Editor's Picks