बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RAILWAY NEWS - राजगीर-तिलैया-राजगीर स्पेशल का गुरपा और पाटलिपुत्र और सरायगढ़ स्पेशल का झंझारपुर तक विस्तार, यात्रियों को होगा फायदा

railway news - रेलवे ने पर्व त्योहारों में यात्री सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए दो ट्रेनों के परिचालन का विस्तार किया है। इनमें पाटलिपुत्र और सरायगढ़ 05573/74 स्पेशल का झंझारपुर और 03322/03321 राजगीर-तिलैया-राजगीर स्पेशल ट्रेन गुरपा तक विस्तार किया

RAILWAY NEWS - राजगीर-तिलैया-राजगीर स्पेशल का गुरपा और पाटलिपुत्र और सरायगढ़ स्पेशल का झंझारपुर तक विस्तार, यात्रियों को होगा फायदा

PATNA - आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा हेतु राजगीर और तिलैया के मध्य चलायी जा रही 03322/03321 राजगीर-तिलैया-राजगीर स्पेशल ट्रेन  का परिचालन विस्तार करने का निर्णय लिया गया है । वहीं पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के मध्य चलायी जा रही  05573/05574 स्पेशल का परिचालन अब झंझारपुर तक किया गया है।

विदित हो कि गाड़ी सं. 13233/13234 दानापुर-राजगीर इंटरसिटी एक्सप्रेस के रेक द्वारा राजगीर और तिलैया के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । अब इस स्पेशल का परिचालन विस्तार करते हुए इसका परिचालन गुरपा तक करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, एसी चेयरकार का 01 कोच साधारण श्रेणी के 19 कोच तथा एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 23 कोच हैं ।  

गाड़ी सं. 03322 राजगीर-तिलैया-गुरपा एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24.10.2024 से 30.11.2024 तक प्रतिदिन राजगीर से 10.55 बजे खुलकर 11.13 बजे नटेसर रूकते हुए 12.00 बजे तिलैया पहुंचेगी तथा तिलैया से 12.05 बजे खुलकर 13.08 बजे पहाड़पुर रूकते हुए 13.30 बजे गुरपा  पहुंचेगी । 

वापसी में, गाड़ी सं. 03321 गुरपा-तिलैया-राजगीर एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 24.10.2024 से 30.11.2024 तक प्रतिदिन गुरपा से 14.00 बजे खुलकर 14.13 बजे पहाड़पुर रूकते हुए 15.25 बजे तिलैया पहुंचेगी तथा तिलैया से यह स्पेशल 15.30 बजे खुलकर 15.56 बजे नटेसर रूकते हुए 16.30 बजे राजगीर पहुंचेगी । 

पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के मध्य चलायी जा रही  05573/74 स्पेशल का परिचालन विस्तार झंझारपुर तक 

इसी तरह पाटलिपुत्र और सरायगढ़ के मध्य चलायी जा रही  05573/05574 स्पेशल का परिचालन अब झंझारपुर तक किया जायेगा। 

गाड़ी सं. 05573 झंझारपुर-सरायगढ़-पाटलिपुत्र स्पेशल 25.10.2024 से 15.11.2024 तक प्रतिदिन झंझारपुर से 03.00 बजे खुलकर 03.19 बजे तमुरिया, 03.35 बजे घोघरडीहा, 03.49 बजे निर्मली, 04.10 बजे सरायगढ़, 04.48 बजे सुपौल, 05.55 बजे सहरसा, 06.25 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 07.08 बजे मानसी, 07.20 बजे खगड़िया, 07.53 बजे बेगुसराय, 08.15 बजे बरौनी, 08.45 बजे बछवारा, 09.20 बजे शाहपुर पटोरी, 10.10 बजे हाजीपुर एवं 10.25 बजे सोनपुर रूकते हुए 11.40 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी । 

वापसी में गाड़ी सं. 05574 पाटलिपुत्र-सरायगढ़-झंझारपुर स्पेशल 24.10.2024 से 15.11.2024 तक प्रतिदिन पाटलिपुत्र से 12.15 बजे खुलकर 12.58 बजे सोनपुर, 13.10 बजे हाजीपुर, 13.55 बजे शाहपुर पटोरी, 14.35 बजे बछवारा, 15.10 बजे बरौनी, 15.38 बजे बेगुसराय, 16.53 बजे खगड़िया, 17.16 बजे मानसी, 17.55 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 19.30 बजे सहरसा, 20.10 बजे सुपौल, 21.10 बजे सरायगढ़, 21.35 निर्मली, 21.46 बजे घोधराडीहा, 22.03 बजे तुमरिया रूकते हुए 22.35 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।



Editor's Picks