दरभंगा: पिता ने हसुआ से गला रेतकर 5 साल के बेटे की की हत्या, पत्नी पर भी हमला; खुद को किया जख्मी

दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता ने कथित तौर पर पांच साल के बेटे की हत्या कर पत्नी व खुद को भी जख्मी कर लिया। घायल पति-पत्नी का डीएमसीएच में इलाज जारी है और पुलिस व एफएसएल टीम मामले की जांच कर रही है।

Darbhanga father slits throat of 5 year old son
दरभंगा के दरगाह टोला में खौफनाक घटना, मासूम बेटे की हत्या के बाद पिता ने की खुदकुशी की कोशिश- फोटो : Reporter

बिहार के दरभंगा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता ने कथित तौर पर हसुआ से गला रेतकर अपने पांच साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोप है कि बेटे की हत्या के बाद उसने अपनी पत्नी पर भी जानलेवा हमला किया और फिर खुद के गले पर भी वार कर आत्महत्या करने की कोशिश की।


सकतपुर के दरगाह टोला में हुई सनसनीखेज वारदात

यह घटना सकतपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर नारायणपुर पंचायत स्थित दरगाह टोला में घटित हुई। इस खौफनाक वारदात में पांच वर्षीय मासूम आर्यन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमले में गंभीर रूप से घायल पति और पत्नी को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया है।


घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और एफएसएल की टीम

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े अहम साक्ष्य एकत्र किए, जबकि बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई।


वारदात के कारणों का अभी तक नहीं हो सका खुलासा

फिलहाल इस जघन्य घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पारिवारिक कलह या किसी अन्य वजह से यह कदम उठाया गया, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।


घायलों के बयान के बाद खुलेगा घटना का राज

पुलिस का कहना है कि गंभीर रूप से घायल पति-पत्नी का डीएमसीएच में उपचार चल रहा है। उनकी स्थिति में सुधार होने और बयान दर्ज किए जाने के बाद ही पूरे घटनाक्रम के पीछे की सच्चाई सामने आ सकेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दरभंगा से वरुण ठाकुर की रिपोर्ट