दरभंगा जिले में अनोखी पहल, डिजिटल पाठशाला का शुभारंभ, युवाओं को मिलेगा निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण

भाजपा नेता मन्नु चौधरी ने कहा कि डिजिटल पाठशाला शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इ

Digital Pathshala
Digital Pathshala- फोटो : news4nation

Bihar News :  दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के पंचोभ गांव में भाजपा नेता मन्नु चौधरी के आवास पर डिजिटल पाठशाला के तहत निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह, दरभंगा सांसद गोपालजी ठाकुर, राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पाठशाला का उद्घाटन किया।


भाजपा नेता मन्नु चौधरी ने कहा कि डिजिटल पाठशाला शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों और युवाओं को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देकर डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।


कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बैद्यनाथ चौधरी बैजू, भाजपा जिला अध्यक्ष विनय पासवान, विजय चौधरी, आदित्य नारायण बन्ना, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकुंद, समाजसेवी प्रफुल्ल चंद्र झा जी, विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव बैद्यनाथ चौधरी, मुखिया राजीव चौधरी सहित दोनों जिलों के भाजपा पदाधिकारी, विद्यापति सेवा संस्थान के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट