बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Accident in Bihar: सड़क किनारे खड़ी ट्रक में स्कार्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

बिहार में रप्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. बिहार हर दिन कई लोग दुर्घटना में काल कवलित हो रहे हैं.हाजीपुर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी जिसमें स्कार्पियो सवार दो मौके पर मौत हो गई

रफ्तार का कहर

Accident in Bihar: बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मारी ,स्कार्पियो सवार दो व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद की चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी के बाद घटनास्थल पर गांव के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी को दिया। घटना की जानकारी मिलते हैं बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

पुलिस ने  शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर चौक बिंद टोली निवासी विजय महतो के पुत्र करण कुमार एवं बिदुपुर थाना के कंचनपुर गांव निवासी रंजन महतो बताया गया। वहीं घायल भिंड टोली निवासी 35 वर्षी रंजीत कुमार पिता चंदेश्वर महतो एवं 13 वर्षी आकाश कुमार पिता धर्मेंद्र महतो बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। 

मृतक के परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। घटना के संबंध में बताया गया कि महनार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने रोड किनारे खरीद ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें स्कार्पियो सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची बिदुपुर थाना के पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

बिदुपुर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार

Editor's Picks