बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: सीएम नीतीश दीपावली से पहले देंगे बड़ा तोहफा, बिहार के सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा वेतन...

government employees

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार दीपावली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं। सभी सरकारी कर्मचारियों दीपावली से पहले मानदेय मिल सकता है। हालांकि कई बोर्ड, निगम और अकादमियों के कर्मचारियों को लेकर संशय है। जानकारी अनुसार सीएम नीतीश ने बिहार के सरकारी कर्मचारियों के अक्टूबर माह के वेतन को दीपावली से पहले देने का आदेश दिया है। सचिवालय से लेकर मुफस्सिल तक में तैनात कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन मिल सकता है। 

दीपावली से पहले मिलेगा वेतन

वित्त विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार होली और दीपावली पर्व के पहले बिहार सरकार हर वर्ष वेतन मद की राशि जारी कर देती है। बता दें कि, दीपावली छठ में सरकारी वेतन कर्मियों को सरकार के विशेष आदेश के तहत समय से पहले वेतन दिया जाता है। बिहार में आठ लाख कर्मचारी विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम और क्षेत्रीय कार्यालयों में कार्यरत हैं। इनमें 6 लाख स्थायी व शेष संविदा या नियोजित कर्मचारी हैं। इन्हें ससमय वेतन भुगतान होने से त्योहार की रौनक बढ़ जाती है।

बोर्ड, निगम और अकादमियों के कर्मचारियों को है संशय

इस बात की पूरी संभावना है कि सरकारी कर्मचारियों को दिवाली के मौके पर वेतन मिल जाएगा, लेकिन राज्य के कई बोर्ड, निगम और अकादमियों के कर्मचारियों को संशय है, इसका कारण यह है कि, अन्य सरकारी विभागों के अधिकांश बोर्ड, निगम और अकादमियों के कर्मचारियों को वेतन आयोग नहीं मिलता है। उन्हें अपेक्षाकृत कम वेतन मिलता है। यहां भी देरी हो रही है। कई अकादमियों और बोर्ड समितियों में भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों का उत्कृष्ट योगदान है। फिलहाल यहां के कर्मचारियों को संशय है कि दिवाली से पहले उन्हें वेतन मिलेगा या नहीं। 


एनएचएम कर्मचारियों की अलग मांग

जानकारी के मुताबिक हाल ही में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर 77 दिनों तक कार्य बहिष्कार किया था। इस अवधि के दौरान उन्हें कोई शुल्क नहीं मिला, क्योंकि उन्हें न तो काम मिला और न ही वेतन। उनका कहना है कि अगर राज्य सरकार इस अवधि का बकाया भुगतान कर दे तो यह उनके लिए दिवाली का बड़ा तोहफा होगा। उम्मीद है कि इस संबंध में उचित आदेश जारी किया जायेगा।

सचिवालय कर्मचारियों की प्रोन्नति पर लगी रोक हटाने की मांग

वहीं दूसरी ओर कर्मचारी संगठन महंगाई भत्ता के एरियर की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार एक जुलाई से लागू होने वाले महंगाई भत्ते को दिवाली से पहले लागू कर दे। इसी बीच, बिहार सचिवालय सेवा संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि दिवाली से पहले सचिवालय कर्मचारियों की प्रोन्नति पर लगी रोक हटा ली जानी चाहिए।

Editor's Picks