LATEST NEWS

Bihar News: बिहार के नए DGP का एक्शन शुरू ,देर रात इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर पर बोला धावा, कहा - चेन छिनतई करने वालों की खैर नहीं

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रविवार की देर रात राजधानी पटना की सड़कों पर अचानक छापा मारा। उन्होंने दानापुर से गांधी मैदान तक के इलाकों में गहन गश्ती की और पुलिस की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

bihar News
DGP का एक्शन शुरू- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar News: बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रविवार की रात राजधानी पटना की सड़कों पर गश्त की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दानापुर से गांधी मैदान और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भ्रमण किया तथा गश्ती पुलिस की गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके साथ ही, उन्होंने शहर के विभिन्न पुलिस चौकियों पर डायल 112 के पुलिस वाहनों की तैनाती की स्थिति की भी जानकारी प्राप्त की।

सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजीपी विनय कुमार ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद रविवार की रात तीन बजे तक पूरे शहर का दौरा किया और स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ कोई अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित नहीं थे। उन्होंने बिना किसी पूर्व सूचना के विभिन्न स्थानों पर जाकर वस्तुस्थिति का आकलन किया। इसके पूर्व, वे देर शाम को विभिन्न पुलिस कार्यालयों का भी दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। 

इसके अलावा, उन्होंने गांधी मैदान के निकट स्थित यातायात नियंत्रण के लिए स्थापित इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर का भी दौरा किया और वहां की व्यवस्था का अवलोकन किया। वहां उन्होंने तकनीकी माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था पर निगरानी और कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के तहत काटे जा रहे चालान और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में भी पूछताछ की। डीजीपी ने यह भी बताया कि वे भविष्य में भी बिना किसी औपचारिकता के निरीक्षण करते रहेंगे।

Editor's Picks