बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Bihar News: बिहार में नाबालिग वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, पहले दिन ही सैकड़ों धराए

बिहार में चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर 913 वाहनों पर की गई कार्रवाई। 22 नाबालिगों पर कार्रवाई कर 128 तिपहिया वाहन को जब्त किया गया।

Transport department

Bihar news: बिहार सरकार ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य के सभी जिलों में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वालों, नाबालिग वाहन चालकों और बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न धाराओं के उल्लंघन पर कुल 913 वाहनों पर कार्रवाई की गई। यह अभियान परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, एमवीआई और ईएसआई द्वारा चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करना और नाबालिगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाना है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना न केवल उनके लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए भी खतरा है। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाना उनके खुद के लिए, साथ ही सड़क पर अन्य लोगों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति को नियंत्रित करने एवं सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित कराने के लिए के लिए विशेष अभियान आगे भी चलाया जायेगा और इस दिशा में और भी कड़ी निगरानी की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने की प्रवृत्ति को पूरी तरह से खत्म किया जा सके। इसके साथ ही, सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।


128 तिपहिया वाहनों को किया गया जब्त

विशेष जांच अभियान के दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं नाबालिगों द्वारा तिपहिया वाहन चलाते पाये जाने पर 118 तिपहिया वाहन को जब्त किया गया एवं 22 नाबालिगों पर कार्रवाई करते जुर्माना लगाया गया। जिलों में चलाये जा रहे जांच अभियान में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के तिपहिया वाहन चलाते 404 वाहन चालक पकड़े गये। उन सभी वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया। 

हेलमेट की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा अभियान

नाबालिगों द्वारा तिपहिया वाहन चालन के विरुद्ध अभियान के साथ-साथ जिलों में हेलमेट धारण की प्रतिशता को बढ़ाने के लिए भी जिलों में हेलमेट जांच अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को चलाये गये अभियान में बिना हेलमेट 493 दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट के सड़क पर वाहन चलाना सिर पर गंभीर चोट का कारण बनता है, जो जानलेवा हो सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को और भी सख्ती से लागू कर रही है।

Editor's Picks