बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR WEATHER : बंगाल में उठे चक्रवात का बिहार में भी दिखेगा असर, इन जिलों हो सकती है बारिश बारिश, तापमान में आएगी गिरावट

BIHAR WEATHER : बंगाल में उठे चक्रवात का असर बिहार में भी दिखने को मिलेगा। इसकी वजह से खासकर दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती हैं। वही तापमान में गिरावट आ सकती है...पढ़िए आगे

बिहार में मौसम लेगा करवट
बिहार में दिखेगा चक्रवात का असर - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वही अगले तीन दिन तक बिहार के किसी जिले में बारिश की कोई संभावना नही है। हालाँकि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात का बिहार में भी असर दिखेगा। इसके असर से मंगलवार को बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसका असर सबसे अधिक दक्षिण बिहार में देखने को मिलेगा। 

इस दौरान भीषण बारिश के साथ साथ मेध गर्जन तथा वज्रपात की आशंका जताई गई है। मेघ के समय हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इन जिलों के लोगो से  मौसम विभाग ने आग्रह किया है औऱ कहा है कि इस मौसम की स्थिति को  देखते हुए आप सतर्क और सावधान रहें। यदि आप खुले में हो तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊँचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाए एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करे।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 35.4  डिग्री सेल्सियस खगड़िया में दर्ज किया गया है। वहीं दुसरी ओर मौसम विभाग ने बताया है कि प्रदेश में  पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम  तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस मोतीहारी में दर्ज किया गया है।

ऋतिक की रिपोर्ट 

Editor's Picks