बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GOPALGANJ NEWS : गोपालगंज में मूर्ति विसर्जन के दौरान 5 युवक नदी में डूबे, चार की बची जान, एक की डूबने से हुई मौत

नदी में डूबे 5 युवक

GOPALGANJ : जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेऊर में स्थित सोना नदी में मूर्ति विसर्जन करने गए पांच युवक डूब गए। जिसमें से स्थानीय लोगों ने चार को सुरक्षित निकाल लिया। जबकि एक युवक की डूबने से की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया। आनन फानन में ग्रामीण उसे लेकर भोरे के एक निजी क्लीनिक पर गए, जहां डॉक्टरों  ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में भोरे थानध्यक्ष, बीडीओ और सीओ भी पहुंच गए। लेकिन परिजन शव को लेकर अपने घर चले गए।

बताया जाता है कि जिले के भोरे थाना क्षेत्र के महरादेऊर बाजार में दुर्गा पूजा किया गया था। सोमवार को प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। पुलिस की सुरक्षा के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन कराया जा रहा था। महरादेउर से होकर गुजरने वाली सोना नदी में प्रतिमा विसर्जन के लिए कुछ युवक उतरे थे। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण पांच युवक उसमें डूबने लगे।

हालाँकि आसपास के ग्रामीणों ने चार को तो निकाल लिया। लेकिन पांचवा उसी में डूबा रह गया। लगभग 45 मिनट के बाद उसे बाहर निकाला गया, जिसे ग्रामीण भोरे के एक निजी क्लीनिक पर लेकर गए। यहां से अस्पताल में भेज दिया गया। लेकिन परिजन मृत युवक को लेकर अपने घर चले गए।

मृत युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के डूमर नरेंद्र गांव के रविंद्र भगत के  22 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर एसएचओ संदीप कुमार, बीडीओ दिनेश कुमार सिंह और सीओ अनुभव राय, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र मांझी, पूर्व मुखिया बहादुर गोंड डूमर नरेंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Editor's Picks