भैंस की पिटाई की शिकायत करना पड़ा महंगा, बुजुर्ग को थाने बुलाकर पीटा ! SP ने दिया बड़ा आदेश

कोटवा थाना में भैंस की पिटाई की शिकायत करना बुजुर्ग पशुपालक को महंगा पड़ा। वायरल वीडियो में पीड़ित पशुपालक के पुत्र ने थानेदार पर कथित आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पिता रामाधार सहनी को घर से उठाकर थाने लाया और वहां लाठी व जूते से पिटाई की.

Motihari Police Brutality
Motihari Police Brutality- फोटो : news4nation

Bihar News :  मोतीहारी में कोटवा थानेदार के गुंडागर्दी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि एक बुजुर्ग तीन दिन पहले पड़ोसी द्वारा भैस की पिटाई की शिकायत करने के लिए भैस सहित थाने पहुच गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने से नराज  थानेदार ने पशुपालक बुजुर्ग को घर से उठाकर थाने लाकर जमकर पिटाई किया गया।


थानेदार की पिटाई से जख्मी बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जख्मी बुजुर्ग पशुपालक का पुत्र थानेदार पर घर से उठाकर थाने लाकर जूता व लाठी से पिटाई का आरोप लगा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित करवाई करते हुए सदर डीएसपी 2 को 24 घंटे में जांच का निर्देश दिया है।


कोटवा थाना में भैंस की पिटाई की शिकायत करना बुजुर्ग पशुपालक को महंगा पड़ा।सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में  पीड़ित पशुपालक के पुत्र ने थानेदार पर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके पिता रामाधार सहनी को घर से उठाकर थाने लाया और वहां लाठी व जूते से पिटाई की. गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग का पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, जहां से उन्हें सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर कर दिया गया. पीड़ित रामाधार सहनी कोटवा थाना क्षेत्र के कझिया गांव का निवासी हैं. 


वायरल वीडियो का पुष्टि न्यूज़4नेशन नही करता है लेकिन सोशल मीडिया पर वसिरल वीडियो में पीड़ित के अनुसार, थानाध्यक्ष ने भैंस की शिकायत लेकर थाना आने और मीडिया को खबर देने पर नाराजगी जताई. बताया जाता है कि शुक्रवार को रामाधार सहनी अपनी भैंस की बुरी तरह पिटाई की शिकायत लेकर भैंस सहित थाना पहुंचे थे. स्थानीय लोगों पर भैंस को पीटने का आरोप लगाया गया था. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की थी. 


घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है. पशु क्रूरता के इस मामले को मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद कथित मारपीट की घटना सामने आई है.  हालांकि, बुजुर्ग के साथ कथित मारपीट के मामले में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को आपसी सुलह के लिए लाया गया था। मारपीट का आरोप निराधार है। वही एसपी स्वर्ण प्रभात ने सदर डीएसपी 2 से 24 घंटे में जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

हिमांशु की रिपोर्ट