Naxali arrest - नवादा पुलिस को मिली सफलता, भानेखाप मुठभेड़ का फरार नक्सली गिरफ्तार, 2017 से थी तलाश

नक्सली को पुलिस ने किया गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा
Nawada - नवादा में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने गया से एक कुख्यात नक्सली को गिरफ्तार किया है। रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने जानकारी दी। गिरफ्तार नक्सली की पहचान किशोरी साव के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि किशोरी गया जिले के आती थाना क्षेत्र के कैथी गांव का रहने वाला है। किशोरी साव अपने पिता सीताराम साव का पुत्र है। यह नक्सली रजौली थाना कांड संख्या 197/17 में नामजद था। वह वर्ष 2017 में भानेखाप के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था। एसटीएफ और रजौली पुलिस ने संयुक्त अभियान में उसे गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली से गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार भी मौजूद रहे।
Report - aman sinha