PRAGATI YATRA - महिला की आवाज सुनते ही रूक गया सीएम नीतीश कुमार का काफिला, मिलते ही हो गए खुश, जानें क्या हुआ था

PRAGATI YATRA - सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज नवादा में थी। जहां नीतीश कुमार एक महिला की आवाज सुनकर रूक गए और उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। इस दौरान उस महिला ने जो बताय, उसे सुन नीतीश कुमार भी बेहद खुश हो गए।

PRAGATI YATRA - महिला की आवाज सुनते ही रूक गया सीएम नीतीश कु

NAWADA - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा आज नवादा पहुंची थी। जहां उन्होंने 211 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्धाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान अपने पसंदीदा सीएम को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची। इन्हीं भीड़ में एक महिला भी शामिल थी, जिनकी आवाज सुनकर खुद नीतीश कुमार और विजय कुमार चौधरी रूक गए और महिला से मिलने के लिए पहुंच गए। महिला से मिलने के बाद सीएम नीतीश भी बेहद खुश नजर आए।

पार्टी की सक्रिय कार्यकर्ता थी महिला

दरअसल, नवादा में सीएम का काफिला गोविंदपुर प्रखंड के महावरा गांव पहुंचा था। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद जैसे ही सीएम नीतीश कुमार वहां से गुजरने लगी। अफरोजा खातून नाम की वह महिला जोर जोर से उन्हें आवाज देने लगी। आवाज सुनते ही मुख्यमंत्री वहां पहुंच गए। इस दौरान सीएम ने भी महिला के हंसते हुए बातचीत की।

Nsmch

बताया गया कि अफरोजा खातून जदयू से लंबे समय से जुड़ी है और बेलागंज विधानसभा की प्रभारी हैं। साथ ही नवादा महिला सेल की पूर्व अध्यक्ष भी रही हैं। आज सीएम के प्रगति यात्रा में आनेवाली भीड़ में बड़ा योगदान उनका माना जा रहा है। जैसे ही सीएम को इसकी जानकारी मिली, वह मुस्कुराने लगे। उन्होंने अफरोजा खातून से बुके भी लिया। इस दौरान विजय कुमार चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

REPORT - AMAN SINHA