असहाय परिवार की मदद को आगे आए RJD नेता श्रवण कुशवाहा, बच्चों की पढ़ाई और महिला के रोजगार का उठाया बीड़ा

नवादा जिले में गरीब, असहाय और पीड़ित परिवारों की मदद करने में हमेशा आगे रहने वाले राजद नेता श्रवण कुशवाहा ने एकबार फिर एक असहाय परिवार को आर्थिक मदद के साथ-साथ उस परिवार के बच्चों की पढ़ाई और महिला के रोजगार का बीड़ा उठाया है....

असहाय परिवार की मदद को आगे आए RJD नेता श्रवण कुशवाहा, बच्चों
असहाय परिवार की मदद को आगे आए RJD नेता श्रवण कुशवाहा- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के कादिरगंज बाजार में हुई बेटे की नृशंस हत्या की घटना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नवादा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें नकद आर्थिक सहायता प्रदान की और भविष्य में भी हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


पिता ने ही कर दी थी पुत्र की गला काटकर हत्याआरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

उल्लेखनीय है कि कादिरगंज बाजार में एक कलंकी पिता ने अपने ही मासूम पुत्र की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के जेल जाने के बाद परिवार में केवल मां और तीन छोटी बेटियां बची हैं, जिससे उनके सामने जीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।


बच्चों की पढ़ाई और महिला के रोजगार का उठाया बीड़ा 

पीड़ित परिवार का हालचाल जानने पहुंचे श्रवण कुशवाहा ने इस घटना को अत्यंत हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि कठिन समय में समाज को ऐसे परिवारों के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने घोषणा की कि वे बच्चियों की शिक्षा और परिवार के पालन-पोषण में लगातार सहयोग करेंगे। साथ ही, महिला को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार का प्रबंध भी कराया जाएगा।


महिला पर लगे आरोपों को बताया निराधारसामाजिक सहयोग की अपील 

श्रवण कुशवाहा ने स्थानीय स्तर पर महिला पर लगाए जा रहे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पीड़ित महिला को सामाजिक और आर्थिक संबल देने की जरूरत है। उन्होंने फिलहाल घर-गृहस्थी का खर्च चलाने के लिए तात्कालिक आर्थिक मदद दी है और आगे भी सहायता जारी रखने का वचन दिया है।


क्षेत्र में मानवीय संवेदनशीलता के लिए जाने जाते हैं श्रवण कुशवाहा 

नवादा क्षेत्र में श्रवण कुशवाहा अक्सर गरीब, असहाय और पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जाने जाते हैं। कादिरगंज की इस हृदयविदारक घटना में भी समय पर पहुंचकर पीड़ित परिवार का हाथ थामने और उनके पुनर्वास का संकल्प लेने के लिए स्थानीय लोग उनकी इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं।

अमन की रिपोर्ट