Bihar News: शादी का झांसा देकर 3 साल तक किया यौन शोषण, दवाब बनाते ही हुआ फरार, अब पुलिस ने दबोचा
Bihar News: बिहार के नवादा में शादी का झांसा देकर 3 साल तक युवक ने युवती का यौन शोषण किया वहीं जब युवती ने शादी का दवाब बनाया तो युवक फरार हो गया। इस मामले में कार्रवाई कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है।
Bihar News: बिहार के नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शादी का झांसा देकर एक युवती का तीन साल तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, वह और आरोपी युवक एक ही मोहल्ले में रहते थे। युवक ने खुद को मोहम्मद खान बताया, जो जमुई जिले का निवासी है।
शादी का झांसा देकर यौन शोषण
बातचीत शुरू होने के बाद दोनों ने मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान किया और नियमित रूप से संपर्क में रहे। युवक ने युवती से शादी का वादा किया और उसका यौन शौषण किया। युवती को युवक के वादे पर पूरा भरोसा था कि वह उससे शादी करेगा। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी और फरार हो गया। खुद को ठगा हुआ महसूस करने पर युवती ने कौवाकोल थाना में लिखित आवेदन देकर यौन शोषण और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। कौवाकोल पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी मोहम्मद खान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (यौन शोषण), 417 (धोखाधड़ी), 420 (धोखाधड़ी) सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नवादा से अमन की रिपोर्ट