नवादा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, मंत्री संतोष कुमार सुमन समेत हजारों लोग हुए देशभक्ति से सराबोर यात्रा में शामिल
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देश भर में निकल रही तिरंगा यात्रा के क्रम में बुधवार को नवादा में भव्य तिरंगा यात्रा निकली जिसमें बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन शामिल हुए.
Bihar News : नवादा में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। सर्किट हाउस से शुरू हुई तिरंगा यात्रा डीएम कार्यालय तक पहुंची। तिरंगा यात्रा में बिहार सरकार के मंत्री डॉ संतोष सुमन सहित कई नवादा के कई प्रशासनिक, सामाजिक कार्यकर्ता सहित स्कूली बच्चे शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के माहौल से सराबोर रहा।
मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान में खड़े होते हैं। तिरंगा देश का राष्ट्रीय प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अनेक कुर्बानियों के बाद देश आजाद हुआ है और देश सभी का है।
तिरंगा यात्रा में नवादा के डीएम, एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे, छात्र, युवा, नौजवान और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के भाव के साथ यात्रा में शामिल हुए। मंत्री ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए इसमें शामिल सभी लोगों का आभार जताया।
अमन की रिपोर्ट