नवादा में मंत्री के कार्यक्रम के बाद हंगामा: जेब काटने के आरोप में शख्स की जमकर पिटाई, विडियो वायरल

नवादा जिले में स्वास्थ्य मंत्री के कार्यक्रम के बाद अचानक अफरा-तफरी मच गई। एक युवक पर जब काटने का आरोप लगने के बाद लोगो ने उसकी जमकर पिटाई शुरु की दी.....

नवादा में मंत्री के कार्यक्रम के बाद हंगामा: जेब काटने के आर
जेब काटने के आरोप में शख्स की जमकर पिटाई- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : नवादा के गांधी इंटर विद्यालय में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के कार्यक्रम के समापन के दौरान उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति की जेब से 6 से 7 हजार रुपये निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया।


संदिग्ध युवक को पकड़कर गुस्साई भीड़ ने की मारपीट

रुपये चोरी करने का आरोप लगते ही वहां मौजूद लोगों ने एक संदिग्ध युवक को मौके पर ही धर दबोचा। आरोप के बाद आक्रोशित भीड़ ने कानून को अपने हाथ में लेते हुए उस युवक की जमकर पिटाई शुरू कर दी।


हंगामे के बीच भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हुआ आरोपी

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल पर मची भारी भगदड़ और हंगामे का पूरा फायदा उठाकर आरोपी युवक मौका पाकर वहां से फरार होने में कामयाब रहा, जिससे पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह निकल भागा।


पिटाई का लाइव वीडियो वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस पूरी घटना का एक लाइव वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों द्वारा युवक की पिटाई किए जाने का दृश्य साफ देखा जा सकता है, जिससे प्रशासनिक सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं।


आधिकारिक पुष्टि का इंतजार, पुलिस जांच के बाद खुलेगा राज

फिलहाल, इस पूरे मामले और रुपये चोरी के आरोपों को लेकर प्रशासन या पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के बयान और जांच के बाद ही इस घटना की सच्चाई सामने आ सकेगी।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट