Bihar News : कोचिंग डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर नवादा में बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, खान सर पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

Bihar News : पटना के चर्चित ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद नवादा जिले में सियासी और सामाजिक माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : कोचिंग डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव क
नवादा में बवाल - फोटो : AMAN

NAWADA : पटना के ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर नवादा जिले में तनावपूर्ण माहौल है। परिजनों और छात्रों ने इस घटना में खान सर पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपों के बाद नवादा की सड़कों पर प्रदर्शन और कैंडल मार्च का सिलसिला शुरू हो गया है।

इस मौके पर भगत सिंह चौक पर आयोजित कैंडल मार्च में सैकड़ों छात्र, युवा और स्थानीय लोग शामिल हुए। हाथों में मोमबत्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने खान सर के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। छात्र नेता सुमित कुमार ने कहा की “यह कैसा कानून है कि भाई की मौत हो जाने के बाद भी आरोपी को जमानत मिल जाती है? खान सर ने पुलिस को गुमराह किया, फिर भी उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो रही? 

प्रदर्शनकारियों ने कहा की फैसल खान जैसे लोग धर्म विशेष को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती?” प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रिंस यादव की मौत रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई है। परिजनों ने इसे हत्या की साजिश बताया है। घटना के बाद से नवादा में छात्रों और युवाओं में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। कई छात्र संगठनों ने एकजुट होकर न्याय की मांग की है।

स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी है। फिलहाल खान सर या फैजल खान पर कोई आधिकारिक कार्रवाई की खबर नहीं है, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ रही है। परिजनों और छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्दी उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

अमन की रिपोर्ट