Bihar News : एनएमसीएच में 700 करोड़ की लागत से बनेगा नया पीडियाट्रिक ब्लॉक, दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए खुला नया रजिस्ट्रेशन काउंटर

Bihar News :NMCH में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए एक नया रजिस्ट्रेशन काउंटर शुरू किया गया है, जिससे उन्हें पंजीकरण के दौरान होने वाली असुविधा से राहत मिली है।

Bihar News : एनएमसीएच में 700 करोड़ की लागत से बनेगा नया पीडि
NMCH में स्वास्थ्य सुविधाएं - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : बिहार में मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को लगातार सुद्ढ़ किया जा रहा है। हाल ही में पीएमसीएच में नये ब्लॉक में 150 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल तैयार किया गया है। इसी कड़ी में एनएमसीएच अस्पताल में भी शिशुओं के बेहतर उपचार के लिए बेडों की संख्या बढ़ायी जा रही है। इसपर अधिक जानकारी देते हुए एनएमसीएच अधीक्षक राजीव सिन्हा ने कहा कि एनएमसीएच अस्पताल में इलाज के लिए लोगों की विश्वसनीयता को देखते हुए बेड की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

नए काउंटर की सुविधा

उन्होंने कहा की इसके लिए हाल ही में 700 करोड़ बजट के अप्रूवल की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल अस्पताल के पीडियाट्रिक वार्ड में इमरजेंसी,सामान्य व अन्य बेड की संख्या मिलाकर 83 है। वहीं हाल ही में अस्पताल में दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए नया रजिस्ट्रेशन काउंटर की शुरूआत की गयी है। जिससे दिव्यांग व बुजुर्गों को पंजीकरण कराने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। 

इलाज के लिए हाईटेक हो रही व्यवस्था लेबर रूम बनेगा आधुनिक

एनएमसीएच में गर्भवती महिलाओं के लिए भी खास व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए अस्पताल के मातृ-शिशु कल्याण के लिए लेबर रूम को और आधुनिक किया जा रहा है। इससे अस्पताल में शिशुओं के जन्म के समय गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दुलर्भ मामलों में आसानी से प्रसव की प्रक्रिया के लिए नये उपकरण लगाने की योजना बनायी जा रही है।

दरियापुर-भट्ठी और शास्त्रीनगर स्वास्थ्य केंद्र सुबह 8 बजे से 12 बजे तक खोलने का निर्णय 

राजधानीवासियों के लिए स्वास्थ्य व्यवस्था को और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए दरियापुर-भट्ठी और शास्त्री नगर स्वास्थ्य केंद्र को सुबह 8 बजे से 12 बजे तक खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर के इलाज की सुविधा दी जायेगी। बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री का संकल्प अब हर बिहारी को इलाज के लिए प्रदेश से बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। अब अपने राज्य में ही हर कैंसर समेत सभी तरह के इलाज के लिए हाईटेक व्यवस्था का लगातार विस्तार किया जा रहा है।