Bihar School Closed: बिहार के इस जिले में 10 जनवरी तक बंद हुआ सभी स्कूल, डीएम का सख्त आदेश, घर से ना निकलें....
Bihar School Closed: बिहार में कड़ाके की ठंड को देखते हुए एक बार फिर स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी गई है। डीएम ने सभी स्कूलों को सख्त आदेश दिया है। जो आदेश नहीं मानेंगे उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Bihar School Closed: बिहार में हाड़कंपा देने वाली ठंड का दौर जारी है। लगातार तापमान में गिरावट देखा जा रहा है। इसी बीच डीएम ने एक बार फिर कक्षा 8 तक के सभी क्लास को बंद कर दिया है। जानकारी अनुसार बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए जिला दंडाधिकारी, कटिहार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत विशेष आदेश जारी किया है।
फिर बंद हुआ स्कूल
आदेश के अनुसार, कटिहार जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 10 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस आदेश में प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल हैं। यानी 9 जनवरी से 10 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

डीएम का सख्त आदेश
वहीं, कक्षा 8 से ऊपर की कक्षाएं संशोधित समय-सारिणी के तहत सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित की जाएंगी। यानी इन कक्षाओं के लिए स्कूल देर से खुलेंगे। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा। ताकि बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
शैक्षणिक गतिविधियों पर लगा रोक
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएं। यह आदेश केवल शैक्षणिक गतिविधियों पर लागू होगा, जबकि प्रशासनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। हालांकि, प्री-बोर्ड, बोर्ड परीक्षाएं और विशेष कक्षाएं/परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी।
कल से लागू होगा आदेश
जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी यह आदेश 08 जनवरी 2026 से प्रभावी होकर 10 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पालन सभी विद्यालयों को समान रूप से करना होगा।