Anant singh daughter wedding: अनंत सिंह की बेटी की शादी में होगी घुड़दौड़ प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगी थार गाड़ी
Anant singh daughter wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की 25 नवंबर को होने वाली शादी में घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी। विजेता घोड़े के मालिक को थार गाड़ी इनाम में मिलेगी। बुलेट और तूफान भी मुकाबले में उतरेंगे।
Anant singh daughter wedding: बिहार के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में इस बार घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र होगी। 25 नवंबर को होने वाली शादी के लिए खास तैयारी की जा रही है। देश के अलग-अलग हिस्सों से घोड़े अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा पहुंचने लगे हैं। इस मुकाबले में अनंत सिंह के घोड़े बुलेट और तूफान भी अपनी रफ्तार दिखाएंगे। प्रतियोगिता जीतने वाले घोड़े के मालिक को थार गाड़ी इनाम में दी जाएगी।
बुलेट और तूफान पर रहेगी सबकी नजर
अनंत सिंह के पैतृक गांव लदमा में इन दिनों घोड़ों की आवाजाही बढ़ गई है। शिवांगी की शादी में होने वाली घुड़दौड़ के लिए अनंत सिंह के घोड़े भी तैयार हैं। इनमें बुलेट और तूफान की खास चर्चा हो रही है। बुलेट पहले भी कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुका है। वहीं, तूफान भी इस बार मैदान में उतरने के लिए तैयार है। दोनों घोड़ों को देखने और उनकी रफ्तार जानने के लिए लोगों में उत्सुकता है। दूसरे राज्यों और इलाकों से भी घोड़े इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।
राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार के भी चर्चे
अनंत सिंह के घोड़ों में राजधानी एक्सप्रेस का नाम भी खास है। इसके मालिक के मुताबिक, राजधानी एक्सप्रेस फर्राटा दौड़ का घोड़ा है और इसकी रफ्तार 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक बताई जाती है। हालांकि, राजधानी एक्सप्रेस शिवांगी की शादी में होने वाली घुड़दौड़ में हिस्सा नहीं लेगा। बताया जा रहा है कि दौड़ के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण उसे प्रतियोगिता से दूर रखा गया है। फिलहाल उसे सोनपुर मेले में होने वाली प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है।
घुड़दौड़ जीतने वाले को मिलेगी थार
25 नवंबर को शादी के मौके पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग जगहों से आए घोड़े अपनी रफ्तार दिखाएंगे। मुकाबले में जीतने वाले घोड़े के मालिक को थार गाड़ी दी जाएगी। इस इनाम के कारण घोड़ा मालिकों में खास उत्साह है। सभी अपने घोड़ों को मुकाबले के लिए तैयार कर रहे हैं। ऐसे में शिवांगी की शादी में शाही आयोजन और मेहमानों के स्वागत के साथ घुड़दौड़ भी लोगों के आकर्षण का बड़ा केंद्र रहेगी।