Bihar Politics: सुबह सुबह अनंत सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, टिकट को लेकर होगा सब फाइनल, सीएम और ललन सिंह से भी हुई थी मुलाकात

Bihar Politics: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह से मिलने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे हैं। अशोक चौधरी ने अनंत सिंह के आवास पर उनसे मुलाकात की है। पढ़िए आगे...

Ashok Chaudhary Anant Singh
अनंत सिंह ने मिले अशोक चौधरी - फोटो : reporter

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी सुबह सुबह मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह से मिलने पहुंचे हैं। अनंत सिंह के आवास पर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई है। इसके पहले अनंत सिंह  सीएम नीतीश और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से भी मुलाकात कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो इस दौरान दोनों नेताओं के बीच चुनावी रणनीति और टिकट को लेकर चर्चा हुई। मुलाकात के बाद अनंत सिंह ने अपने लाखों रुपये कीमत वाले भैंस भी दिखाए।

अशोक चौधरी अनंत सिंह की मुलाकात 

बता दें कि, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। मंत्री अशोक चौधरी ने आज सुबह सुबह पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह से मिलने पहुंचे हैं।  गौरतलब है कि अनंत सिंह दो दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिले थे। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पर जाकर भी बातचीत की। माना जा रहा है कि वे जदयू से टिकट के लिए लगातार शीर्ष नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

सीएम नीतीश, ललन सिंह अब अशोक चौधरी 

मालूम हो कि, अनंत सिंह इसके पहले सीएम नीतीश से सीएम आवास पर मिले थे। 15 मिनट तक दोनों की मुलाकात चली थी। जिसके तुरंत बाद अनंत सिंह केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने पहुंचे। बता दें कि जेल से 6 अगस्त को अनंत सिंह बाहर आए और बाहर आने के साथ ही वो राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। अनंत सिंह मोकामा से चुनाव लड़ने का भी दावा कर चुके हैं।  

जदयू प्रवक्ता का इनकार

हालांकि जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह के चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा है कि अभी किसी का टिकट फाइनल नहीं हुआ है। उन्होंने पूर्व विधायक का नाम लिए बिना हमला बोलते हुए कहा कि, कभी लालटेन, कभी जदयू और अभी निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन करता है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट