Anant Singh: बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, कब निकलेंगे बेउर जेल से बाहर, जानिए

Anant Singh: पटना की बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को एक बड़े केस में कानूनी राहत मिल गई है। धारा 307 (हत्या की कोशिश) के मामले में अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।..

Anant Singh
बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत- फोटो : reporter

Anant Singh: पटना की बेउर जेल में बंद मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को एक बड़े केस में कानूनी राहत मिल गई है। धारा 307 (हत्या की कोशिश) के मामले में अदालत ने उन्हें रिहा करने का आदेश दिया है।

बात है साल 2023 की, जब भदौर थाना क्षेत्र में रघुनाथ प्रसाद सिंह को अपराधियों ने दिन-दहाड़े गोली मार दी थी। उस वक्त माहौल गर्म था, और हर तरफ सवाल उठ रहा था  "साजिश किसकी थी? साल "2023 में भदौर थाना क्षेत्र में रघुनाथ प्रसाद सिंह को अपराधियों ने मार दी थी गोली. अनंत सिंह पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए  नामजद आरोपी. बनाया गया था।

कुछ ही दिनों में अनंत सिंह का नाम इस मामले में उछाला गया। FIR में नामजद आरोपी बना दिया गया  साजिशकर्ता के रूप में। आरोप था कि भले ही वो बेउर जेल में बंद थे, लेकिन गोली चलवाने की साजिश उन्होंने सलाखों के पीछे बैठकर रची।

जांच में पाया गया कि घटना के समय अनंत सिंह जेल में बंद थे और उनकी संलिप्तता साबित नहीं हो सकी।अदालत ने फैसला सुनाते हुए कहा कि केवल नामजद कर देने से कोई दोषी नहीं होता, साज़िश का सबूत चाहिए। वो इस केस में नहीं है।

अनंत सिंह को बिहार की राजनीति में ‘छोटे सरकार’ कहा जाता है । कभी मोकामा के गुर्जर किंग, कभी सत्ता के बाहुबली खिलाड़ी।अब जबकि कोर्ट से उन्हें एक बड़े मामले में क्लीन चिट मिली है, राजनीतिक गलियारों में फिर से हलचल शुरू हो गई है। अनंत सिंह अभी भी अन्य मामलों में जेल में हैं, लेकिन इस रिहाई से उनके लिए एक बड़ी कानूनी जीत और सियासी ताकत मानी जा रही है।

अनंत सिंह पर कई मामले दर्ज है। अभी अनंत सिंह सोनू मोनू पर फायरिंग मामले में जेल में हैं। इस मामले में उन्हें जमानत नहीं मिली है।

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट