Bihar News: पटना में BBA की छात्रा ने की खुदकुशी, गर्ल्स हॉस्टल में फंदे से लटका मिला शव, मचा हड़कंप

Bihar News: पटना में बीबीए की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। छात्रा का शव गर्ल्स हॉस्टल से बरामद किया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BBA student commits suicide
BBA student commits suicide- फोटो : social media

Bihar News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बीबीए की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। गर्ल्स हॉस्टल के मौजूद अन्य छात्रों में सनसनी फैल गई। वहीं घटना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई। 

फंदे से लटका मिला शव

दरअसल, पूरा मामला दानापुर है। मृतका का नाम वर्षा बताया जा रहा है जो मुजफ्फरपुर की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही छात्रा दरवाजा नहीं खोल रही थी जिसके बाद उसके दरवाजे को तोड़ा गया को सभी दंग रह गए। छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ मिला। वहीं आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया गया है। 

जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पुलिस छात्रा के आत्महत्या करने के पीछे के कारणों को पता लगाने जुटी है। जानकारी अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के मखदुमपुर स्थित आईएसएम कॉलेज के बीबीए की एक छात्रा ने बीते रात अपने हॉस्टल में आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा के द्वारा आत्माहत्या किए जाने के बाद गर्ल्स हॉस्टल में हड़कंप मच गया है। घटना  राजधानी से सटे दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र की है। शाहपुर थाना क्षेत्र के मकदुमपुर स्थित आईएसएम कालेज में बीबीए 4 ईयर की छात्रा वर्षा कुमारी ने शनिवार को देर रात अपने गर्ल्स हॉस्टल के 315 नंबर कमरे में फंदे से लटकर आत्महत्या की है।

Nsmch

कमरे नहीं बरामद हुआ सुसाइड नोट

मृतका वर्षा कुमारी मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली बताई जा रही है। मृतका वर्षा के बारे में बताया जा रहा है कि वो अनीष झा की पुत्री थी। छात्रा ने गर्ल्स हॉस्टल में कमरे को अंदर से बंद कर सुसाइड क्यों किया है? अभी इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार आनंद ने बताया कि मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं बरामद किया गया है।

पोस्टमार्टम करा सौंपे शव

एफएसएल की टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल किया गया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस  छात्रा के कमरे को छानबीन शुरू किया गया है। छात्रा किस कारण आत्महत्या की है इसके बारे में छानबीन शुरू किया गया है। छात्रा के परिजनों को सूचना मिलने के बाद देर रात परिजनों अस्पताल पहुंच थे और रविवार को शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

दानापुर से सुमित की रिपोर्ट

Editor's Picks