Pakhi Hegde Join BJP: भोजपुरी की इस एक्ट्रेस ने जोड़ा बीजेपी से नाता! राजनीति में नए सफर की शुरुआत?
Pakhi Hegde Join BJP: भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई हैं। उन्होंने हाल ही में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। जानिए, राजनीति में उनकी संभावित एंट्री और इसके मायने।

Pakhi Hegde Join BJP: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने हाल ही में पटना में बिहार के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी से मुलाकात की। यह मुलाकात महज़ एक शिष्टाचार भेंट थी या राजनीति की नई पारी की शुरुआत, इस पर चर्चाएं जोरों पर हैं। पाखी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए सम्राट चौधरी की नीतियों और विजन की सराहना की।
उन्होंने लिखा कि बिहार का भविष्य सम्राट चौधरी जैसे नेताओं के हाथों में सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने सबका साथ, सबका विकास की नीति की खुलकर तारीफ की। यह बयान सीधा इशारा करता है कि पाखी बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं और आने वाले समय में पार्टी में शामिल हो सकती हैं।
बीजेपी और भोजपुरी सितारों का जुड़ाव
भोजपुरी सिनेमा और बीजेपी का रिश्ता नया नहीं है। राजनीति में कई सितारे पहले से ही सक्रिय हैं और भाजपा ने समय-समय पर क्षेत्रीय कलाकारों को अपने साथ जोड़ा है। हाल ही में पावर स्टार पवन सिंह भी बीजेपी नेताओं से मुलाकात करते नजर आए थे, जिससे उनके पार्टी ज्वाइन करने की अटकलें तेज हो गईं।
भोजपुरी फिल्मों की लोकप्रियता और दर्शकों पर कलाकारों का गहरा प्रभाव, बीजेपी के लिए वोट बैंक मजबूत करने का अहम साधन बन सकता है। यही वजह है कि पार्टी लगातार भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े बड़े नामों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। पाखी हेगड़े की एंट्री इस सिलसिले में बड़ा कदम साबित हो सकती है।
अभिनय से राजनीति तक का सफर
पाखी हेगड़े ने अपने करियर की शुरुआत टीवी धारावाहिक “मैं बनूंगी मिस इंडिया” से की थी। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी, हिंदी और मराठी फिल्मों में अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई। भोजपुरी इंडस्ट्री में उनकी एक शिक्षित और सशक्त महिला कलाकार के रूप में छवि है।यदि वह राजनीति में कदम रखती हैं, तो यह उनके करियर का नया अध्याय होगा। एक अभिनेत्री से नेता बनने का सफर आसान नहीं होता, लेकिन स्टार पावर और जनसंपर्क कौशल राजनीति में बड़ी भूमिका निभाते हैं। पाखी की लोकप्रियता और उनका साफ-सुथरा इमेज, बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
पाखी हेगड़े की संभावित एंट्री का राजनीतिक असर
अगर पाखी हेगड़े बीजेपी ज्वाइन करती हैं, तो इससे पार्टी को भोजपुरी बेल्ट में एक मजबूत चेहरा मिलेगा। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भोजपुरी कलाकारों का राजनीतिक प्रभाव बहुत गहरा माना जाता है।उनकी एंट्री से न केवल बीजेपी को फायदा होगा बल्कि यह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य कलाकारों को भी राजनीति में सक्रिय होने के लिए प्रेरित कर सकती है।