बिहार के 5 बड़े IAS होने वाले हैं रिटायर, मुख्य सचिव सहित कौन कौन जान लीजिए...

बिहार के पांच बड़े आईएएस अधिकारी रिटायर होने जा रहे हैं। इसी साल इन अधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। आइए जानते हैं कि वो अधिकारी कौन कौन हैं....

IAS अधिकारी रिटायर
5 IAS officers are going to retire- फोटो : social media

बिहार के 5 बड़े आईएएस ऑफिसर रिटायर होने वाले हैं। इन अफसरों का कार्यकाल 2025 में समाप्त हो रहा है। ये पांचों IAS अधिकारी बिहार के चर्चित अधिकारी हैं। सभी मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हैं। पांचों अधिकारी में से एक बिहार के मुख्य सचिव भी हैं। अधिकारियों की नाम बताएं तो पहले अधिकारी डॉ एस. सिद्धार्थ, दूसरे बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, तीसरे मुख्य जांच आयुक्त चैतन्य प्रसाद है। ये अधिकारी इसी साल रिटायर होने वाले हैं। वहीं जो दो अन्य अधिकारी हैं वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। 

1. चैतन्य प्रसाद

बिहार के मुख्य जांच आयुक्त चैतन्य प्रसाद इसी साल जुलाई में यानी 31 जुलाई 2025 में रिटायर होने वाले हैं। चैतन्य प्रसाद 1990 के आईएएस अधिकारी हैं। फिलहाल वो सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पहले भी नगर विकास विभाग, गृह विभाग और जल संसाधन विभाग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। विकास आयुक्त के पद की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वहीं अब 31 जुलाई को रिटायर होने जा रहे हैं। 

NIHER

2. मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा

बिहार के मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा इसी साल 31 अगस्त 2025 को रिटायर होने वाले हैं। अमृत लाल मीणा 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वो तेज तर्रार आईएएस अधिकारी माने जाते हैं। मुख्य सचिव इन दिनों एक्शन में हैं और कई जिलों में जाकर विकास कार्यों का जायजा भी ले रहे हैं। साथ ही अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। मुख्य सचिव 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। 

Nsmch

3. ACS S.सिद्धार्थ 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ 30 नंवबर 2025 को रिटायर हो रहे हैं। एस सिद्धार्थ 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं।  एस सिद्धार्थ अपनी सादगी, इमानदारी और कामों के प्रति समर्पण को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एस सिद्धार्थ के नेतृत्व में शिक्षा विभाग में कई आवश्यक बदलाव भी किए जा रहे हैं। एस सिद्धार्थ के के पाठक के हटने के बाद शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बने थे। इसके साथ ही वो मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव का भी दायित्व संभालते हैं। एस सिद्धार्थ 30 नवंबर 2025 को रिटायर हो जाएंगे।