Bihar goat wonderful baby: बिहार के भोजपुर में बकरी ने दिया 'अद्भुत' बच्चे को जन्म, देखने में आधा इंसान,लोगों की उमड़ी भीड़
Bihar goat wonderful baby: बिहार के भोजपुर जिले में एक बकरी ने अद्भुत बच्चे को जन्म दिया, जिसका आधा शरीर इंसान जैसा दिखाई दिया। घटना जगदीशपुर प्रखंड के कोईलारा गांव की है, जहां लोग इसे देखने उमड़ पड़े।

Bihar goat wonderful baby: बिहार के भोजपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जगदीशपुर प्रखंड के दावा पंचायत के कोईलारा गांव में एक बकरी ने 'अद्भुत बच्चे' को जन्म दिया। यह बच्चा देखने में आधा इंसान और आधा बकरी जैसा लग रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
बकरी पालक का बयान पहली बार देखा ऐसा बच्चा
गांव के निवासी संतोष कुमार और शांति देवी, जो इस बकरी के मालिक हैं, ने बताया कि वे लंबे समय से बकरी पालन कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा।बकरी ने जब बच्चे को जन्म दिया तो उसका आकार और शक्ल इंसान से मिलती-जुलती थी।बच्चा थोड़ी देर तक जीवित रहा, लेकिन बाद में उसकी मृत्यु हो गई।परिवार ने परंपरा के अनुसार उसका अंतिम संस्कार कर दिया।संतोष और शांति देवी ने कहा कि यह दृश्य बेहद चौंकाने वाला था और गांव के लोग इस घटना को लेकर अब तक हैरान हैं।
पुलिस भी पहुंची मौके पर
ग्रामीणों ने इस अनोखी घटना की जानकारी जगदीशपुर थाने को दी। सूचना पाकर पुलिस भी गांव पहुंची।आसपास के गांवों से भी लोग इस "अद्भुत बच्चे" को देखने आए। इससे गांव में कुछ देर तक मेले जैसा माहौल रहा।ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा।
लोगों की प्रतिक्रिया आधा इंसान, आधा बकरी
गांव की महिलाएं और बुजुर्ग इस घटना को चमत्कार की तरह देख रहे थे।शांति देवी ने कहा कि बच्चा आधा आदमी और आधा बकरी जैसा लग रहा था।ग्रामीणों ने भी यही कहा कि उसका चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा इंसान से मिलता-जुलता था।कुछ लोग इसे "प्रकृति का करिश्मा" बता रहे थे, तो कुछ ने इसे "अलौकिक घटना" मान लिया।लोगों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।