PATNA - बिहार के बजट पेश होने से पहले लेकर राज्यसभा सांसद संजय यादव ने नीति आयोग का सूचकांक का जिक्र कर नीतीश सरकार के 20 शासन को लेकर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय बिहार की है। साक्षरता दर बिहार की है। निवेश सबसे कम बिहार में है। किसानों की सबसे कम आय बिहार में है। पलाय सबसे अधिक बिहार में है। बेरोजगारी सबसे अधिका बिहार में है। युवा आबादी सबसे अधिक बिहार में है।
उन्होंने इस दौरान तेजस्वी यादव के 17 महीने वाली सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि यहां युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार तब मिला, जब महागठबंधन की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि जातीय गणना में 94 लाख परिवार ऐसे मिले थे, जिनकी मासिक आय 6000 से कम थी। ऐसे परिवारों के लिए लघु उद्यमी योजना बनी थी और इन योजनाओं के माध्यम के दो लाख रुपए देने का फैसला लिया गया था। आज महागठबंधन की सरकार जाने के बाद कितने लाख गरीब परिवारों को योजना का लाभ मिला है।
14 महीने में कितने युवाओं को नौकरियां मिली। पलायन को कम करने और उद्योग धंधे को लगाने के लिए सरकार के पास क्या योजना है। बजट में सरकार को इसको लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि विभागों में भ्रष्टाचार है। जिसको लेकर सरकार के पास क्या योजना है। इसको लेकर बताना चाहिए। वहीं महिलाओं में एनिमिक के अधिक मामले को कम करने के लिए सरकार क्या कर रही है। सरकार को इसके बारे में बताना चाहिए।
हर बार 2005 के पहले की बात नहीं कर सकते
संजय यादव ने कहा हर बात पर सरकार 2005 के पहले की स्थिति की बात करती है। आखिर कबतक यह होता रहेगा। जो आंकड़े हैं, वह 2005 के बाद बनी नीति आयोग की है। जिसे खुद भारत सरकार जारी करती है। आप इसको गलत नहीं बता सकते हैं। सरकार कहती है कि उद्योग बढ़े हैं तो यहां पलायन क्यों नहीं रूक रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने बिहार सरकार से कई सवाल पूछा है संजय यादव ने कहा कि क्या किस तरीके से बजट में सरकार क्या करने जा रही है। बिहार में पलायन है बिहार में सबसे ज्यादा शिक्षा में ड्रॉप आउट है बिहार में बेरोजगारी है बिहार में भ्रष्टाचार है सरकार को इन सब बातों का जवाब बजट में तो देना ही होगा
कांग्रेस प्रभारी कि बयान पर कि हम बिहार में ए टीम बनकर चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कहा था क्या कांग्रेस भी टीम बनाकर चुनाव लड़ेगी। हर पार्टी का अपना सिद्धांत होता है कि हर पार्टी अपने आप को पहले रखना चाहती है इसमें कोई बहुत बड़ी बात नहीं है
report - ranjan kumar