Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक आज, इन एजेंडों पर लगेगी मुहर, 10 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा
Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की आज अहम बैठक हुई है। बैठक में आज कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगेगी। जानकारी अनुसार आज नीतीश कैबिनेट में 10 लाख सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है....

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। मिली जानकारी अनुसार सुबह 11 बजे से नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक पुराने सचिवालय स्थित कैबिनेट हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। पहले यह बैठक शाम 4 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन अंतिम समय में इसका समय बदल दिया गया।
इन एजेंडों पर लगेगी मुहर
नीतीश यह बैठक लगभग 17 दिनों के अंतराल के बाद हो रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए जाएंगे। विभिन्न विभागों को बैठक की तैयारी के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। बता दें कि इसके पहले 8 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में कुल 27 एजेंडों पर मुहर लगी थी। इसमें राज्य मंत्रियों और उपमंत्रियों के वेतन व भत्ते में वृद्धि का फैसला भी शामिल था।
सरकारी कर्मियों को डीए बढ़ोतरी का मिल सकता है तोहफा
आज नीतीश कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार द्वारा मंहगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की संभावित वृद्धि की जा सकती है। केंद्र सरकार पहले ही डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर चुकी है, ऐसे में राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को राहत देने की दिशा में यह फैसला ले सकती है। यदि यह प्रस्ताव पारित होता है, तो करीब 10 लाख सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक लाभान्वित होंगे।
नौकरियों और नियुक्तियों पर भी अहम फैसला संभव
आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सरकार रोजगार और सरकारी नियुक्तियों को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है। इससे पहले 8 अप्रैल को हुई कैबिनेट बैठक में 27,000 से अधिक नई नियुक्तियों को मंजूरी दी गई थी। आज की बैठक में डीए बढ़ोतरी, नई भर्तियों और अन्य कल्याणकारी नीतियों पर चर्चा होने की संभावना है। राज्य भर के लाखों कर्मियों और युवाओं की निगाहें इस बैठक पर टिकी हुई हैं।