Nitish kumar hijab row: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद पर जायरा वसीम का तीखा बयान, मुख्यमंत्री से की माफी की मांग
Nitish kumar hijab row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के दौरान महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने पर विवाद गहराया चुका है। इस मुद्दे पर अभिनेत्री जायरा वसीम ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री से माफी की
Nitish kumar hijab row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पटना में आयुष (AYUSH) डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम के दौरान एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने की घटना ने सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले पर विपक्ष पहले ही आक्रामक है और अब अभिनेत्री रह चुकीं जायरा वसीम ने भी इस पर कड़ा रुख अपनाया है।
कार्यक्रम के दौरान क्या हुआ?
यह घटना 15 दिसंबर को हुई, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना में आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। मंच पर मौजूद एक महिला डॉक्टर, नुसरत, हिजाब पहने हुई थीं। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी ओर इशारा करते हुए पूछा कि यह क्या है। जब महिला ने बताया कि यह हिजाब है, तो मुख्यमंत्री ने इसे हटाने को कहा और फिर खुद आगे बढ़कर महिला का हिजाब हटा दिया। इस दौरान महिला डॉक्टर असहज नजर आईं और वहां मौजूद कुछ लोग हंसते भी दिखे।
विपक्ष का विरोध, इस्तीफे की मांग
घटना सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस समेत कई पार्टियों ने इसे महिला की गरिमा और धार्मिक स्वतंत्रता का अपमान बताते हुए मुख्यमंत्री से माफी और इस्तीफे की मांग की है।
जायरा वसीम का रिएक्शन
इस पूरे विवाद पर अब ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने भी प्रतिक्रिया दी है। जायरा वसीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर नीतीश कुमार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा।उन्होंने लिखा कि महिलाओं की गरिमा और मर्यादा कोई खिलौना नहीं है, जिससे सार्वजनिक मंच पर इस तरह का व्यवहार किया जाए। एक मुस्लिम महिला के तौर पर किसी दूसरी महिला का हिजाब इस तरह हटाया जाना बेहद अपमानजनक और गुस्सा दिलाने वाला है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सत्ता किसी को भी सीमाएं लांघने की इजाजत नहीं देती और मुख्यमंत्री को उस महिला डॉक्टर से माफी मांगनी चाहिए।
A woman’s dignity and modesty are not props to toy with. Least of all on a public stage. As a Muslim woman, watching another woman’s niqab being pulled at so casually, accompanied by that nonchalant smile, was so infuriating.
— Zaira Wasim (@ZairaWasimmm) December 15, 2025
Power does not grant permission to violate…
जायरा वसीम का फिल्मी सफर
गौरतलब है कि जायरा वसीम ने साल 2019 में फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। उन्होंने आमिर खान की सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला। इसके बाद ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ में भी उन्होंने दमदार अभिनय किया। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद जायरा सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर अक्सर अपनी राय रखती रही हैं।