Bihar School News: बिहार में सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदली, अब सुबह इतने बचे खुलेगा विद्यालय और इतने बजे होगा बंद, जानिए समयसारणी

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों की टाइमिंग बदल गई है। शिक्षा विभाग ने नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। आइए जानते हैं गर्मी के दिनों में अब स्कूल कब खुलेंगे और कब बंद होंगे...

शिक्षा विभाग
Bihar government school - फोटो : social media

Bihar School News: शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। गर्मी को लेकर स्कूलों की टाइम टेबल बदल दी गई है। अब स्कूलों का परिचालन सुबह में होगा। शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है।  विभागीय आदेश ज्ञापांक-2444 दिनांक-21.11.2024 के द्वारा सभी सरकारी विद्यालयों हेतु मॉडल टाईम टेबल निर्धारित किया गया है। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए ग्रीष्मकाल में दिनांक-07.04.2025 से दिनांक-01.06.2025 (ग्रीष्मावकाश के पूर्व) तक पूरे राज्य में प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालयों का संचालन पूर्वाहन 06:30 बजे से 12:30 बजे अपराह्न तक निम्न समय-सारणी के अनुसार करने का निदेश दिया जाता है। 

NIHER

बिहार के प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों की समय सारणी बदल दी गई है। नए टाइम टेबल के अनुसार अब सरकारी स्कूल 6.30 से शुरु होगा। सुबह 6.30 से 7.00 बजे का समय प्रार्थना के लिए होगा। 7 बजे से 7.40 तक पहली घंटी, 7.40 से 8.20 तक दूसरी घंटी चलेगी, 8.20 से 9.00 बजे तक तीसरी घंटी, 9 बजे 9.40 तक मध्यान्तर/MDM, 9.40 से 10.20 तक चौथी घंटी, 10.20 से 11.00 बजे तक पांचवी घंटी, 11 बजे से 11.40 तक छठी घंटी, 11.40 से 12.20 तक सातवीं घंटी। जिसके बाद 12.20 में बच्चों की छुट्टी होगी। जबकि 12.20 से 12.30 तक प्रधानाध्यापक के स्तर से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए गए विषयों की समीक्षा होगी और अगले दिन के लिए कार्य योजना और छात्र को दिए गए गृह कार्य की समीक्षा की जांच की जाएगी।   

Nsmch