Bihar IAS Transfer: बिहार प्रशासन में बड़ा फेरबदल, मयंक वरबड़े बने पटना कमिश्नर, अनिमेश को मिली BUDCO MD की जिम्मेदारी

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी। इस बीच मयंक वरबड़े को पटना कोआयुक्त नियुक्त किया गया है।

Bihar IAS Transfer
बिहार सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला- फोटो : social media

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने सामान्य प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार की ओर से कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।सरकार के फैसले के मुताबिक योजना एवं विकास विभाग के प्रधान सचिव मयंक वरबड़े को अब पटना प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है। उन्हें राजधानी पटना से जुड़े प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पटना प्रमंडल के मौजूदा आयुक्त और 2010 बैच के आईएएस अधिकारी अनिमेष कुमार पराशर को बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड यानी बुडको का प्रबंध निदेशक (MD) बनाया गया है। अब वे बुडको से जुड़े विकास और शहरी परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।इसके अलावा शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार को कोसी प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। साथ ही उन्हें पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सरकार ने यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू की है।

बेल्ट्रान का नया एमडी कौन?

पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त पद पर तैनात अंशुल कुमार को इस पद से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि उन्हें आगे कौन सी नई जिम्मेदारी दी जाएगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इधर युवा रोजगार कौशल विभाग के सचिव कौशल कुमार को बेल्ट्रान का नया एमडी नियुक्त किया गया है। बेल्ट्रान राज्य की महत्वपूर्ण तकनीकी और आईटी सेवाओं से जुड़ी संस्था मानी जाती है।वर्तमान में बेल्ट्रान के एमडी के अतिरिक्त प्रभार में काम कर रहे अभय कुमार सिंह को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

बिहार सरकार का प्रशासनिक फेरबदल

बिहार सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में प्रशासनिक कामकाज को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आने वाले समय में इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों के तहत कई विभागों में बदलाव और नई योजनाओं पर काम तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।