bihar Politics - तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार का आरोपी बतानेवाले कांग्रेसी नेता पर हो गई कार्रवाई, पार्टी ने छीन ली कुर्सी

bihar Politics - तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाटार का आरोपी बतानेवाले कांग्रेस नेता पर पार्टी नेतृत्व ने कार्रवाई करते हुए उन्हे पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया है।

bihar Politics - तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार का आरोपी बतानेवा
कांग्रेसी नेता यशवंत कुमार पर की गई कार्रवाई।- फोटो : रंजन कुमार

Patna - बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को CM बनाने की मांग करना कांग्रेसी नेता यशंवत कुमार को महंगा पड़ गया है। जिस तरह उन्होंने तेजस्वी यादव भ्रष्टाचार का आरोपी होने की बात कहते हुए राजेश राम को सीएम कैंडिडेट घोषित करने की मांग की थी, अब उनका यह बड़बोलापन खुद पार्टी नेतृत्व को रास नहीं आया है। 

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने उनके बयान से न सिर्फ नाराजगी जाहिर की है। बल्कि इस बयान के कुछ घंटे बाद ही उन पर कार्रवाई भी कर दी है। पार्टी नेतृत्व ने यशवंत कुमार को पर्यवेक्षक के पद से हटा दिया है। वह गोपालगंज में पर्यवेक्षक थे। लेकिन तेजस्वी के खिलाफ जाने के बाद अब पार्टी ने उनसे यह पद छीन लिया है। 

बता दें कि कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत कुमार चमन ने महागठबंधन की ओर से दलित नेता और कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने अंबेडकर जयंती को लेकर कहा कि आज हम संविधान के निर्माता बाबा साहब की जयंती मना रहे हैं। अंबेडकर साहब ने हम सभी को संविधान के माध्यम से अधिकार दिया। उनकी जयंती पर हम महागठबंधन के सदस्यों से आग्रह करते हैं कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में समाजिक न्याय दिलाने के लिए दलित समाज से किसी नवजवान को मुख्यमंत्री घोषित करें। 

Nsmch

राजेश राम पर नहीं है भ्रष्टाचार का आरोप 

उन्होंने कहा था कि उनकी आग्रह होगी कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित किया जाए। वो पढ़े लिखे, इमानदार हैं और उनके चरित्र पर किसी प्रकार का कोई दाग नहीं है। उनके पिता भी कई बार विधायक रहे हैं बिहार सराकर में मंत्री पद पर भी रहे हैं। इसके बावजूद उनपर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। 

तेजस्वी यादव पर इशारों इशारों में हमला 

उन्होंने तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि, तेजस्वी यादव जो हैं उनको भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जंगलराज के मुद्दे पर एनडीए निशाना बनाएगी। जो मामले तेजस्वी यादव पर दर्ज हैं उनके आधार पर सत्ता पक्ष के द्वारा उन्हें बैकमेल किया जाएगा। उन्होंने तेजस्वी यादव से अपील करते हुए कहा कि, राजेश राम को अर्जुन की भांति सामने रखकर स्वंय कृष्ण का काम करें। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव ऐसा काम करते हैं तो अंबेडकर जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कांग्रेस नेता ने कहीं ना कहीं इशारों इशारों में ही तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें राजेश राम को उम्मीदवार घोषित करने की अपील की है।

Report - Ranjan kumar