Neha singh rathore - पाकिस्तान से मिली हुई हैं सिंगर नेहा सिंह राठौर, भाजपा ने लगाया आरोप, पटना के इस थाने में हुई शिकायत
Patna - पहलगाम आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर अंगूली उठाना सिंगर नेहा सिंह राठौर के लिए कई मुश्किलें लेकर आया है। जहां सिंगर के खिलाफ पहले लखनऊ में अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं अब पटना में भी नेहा सिंह राठौर के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
भाजपा का आरोप
गांधी मैदाना थाना पहुंचे भाजपा प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि अपने सोशल मिडिया / टेजिविजन पर देखा कि नेहा सिंह राठौर के द्वारा भारत एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को लेकर देश विरोधी टिप्पणी किया गया है। बात इसका संकेत देता है कि नेहा सिंह राठौर पाकिस्तान से मिली हुई हैं। उनके द्वारा दिया गया विवादित वयान कि भारत के प्रधानमंत्री पुलमावा अटैक पर राजनीति किये थे
वहीं दूसरी ओर जम्मु काश्मीर के पहलगॉव पर भी राजनीति कर रहे हैं। नेहा सिंह राठौर के द्वारा दिया गया विवादित बयान पाकिस्तान के मिडिया गलियारो में बहुत ही तेजी से फैल रहा है। इससे साफ जाहिर होता है कि नेहा सिंह राठौर के उपर त्वरित कानूनी कारवाई किया जाय। संवैधानिक स्वतंत्रता राठौर के खिलाफ आरोंप उनके गानों के माध्यम से व्यक्त की गई विचारधारा पर प्रश्न उठाया गया है इसे संविधान के तहत मौलिक अधिकारों विशेष कर अभिव्यक्त के स्वतंत्रता के दृष्टिकोण से देखा जा सकता है। अतः श्रीमान् से अनुरोध है त्वरित उचित कानूनी कारवाई करने की कृपा की जाय।
लखनऊ में भी हुआ केस
विवादित पोस्ट को लेकर लखनऊ में भी नेहा सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद नेहा सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा था कि उनके पास 519 रुपए है और केस लड़ने के लिए वकील का फीस देना भी संभव नहीं है।