Bihar Politics - राजद के साथ गठबंधन पर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष ने बता दिया राहुल गांधी का फैसला, सीट बंटवारे पर दिया यह जवाब

Bihar Politics - बिहार के नए कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन को लेकर पार्टी नेतृत्व के फैसले के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने चुनाव में पार्टी कितने सीटों पर उतरेगी, इसको लेकर भी नेतृत्व के फैसले से अवगत कराया है।

राजेश कुमार राम
राजद से गठबंधन पर बोले राजेश कुमार राम- फोटो : नरोत्तम कुमार

Patna - बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद राजेश कुमार आज पहली बार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां राजद के साथ चुनाव लड़ने के फैसले पर स्थिति साफ कर दी है। साथ ही उन्होंने बताया कि चुनाव में पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी

राजद के साथ गठबंधन पर राजेश राम ने साफ कर दिया कि अभी इस पर बात करने का सही समय नहीं है। चुनाव के समय इस पर पार्टी नेतृत्व फैसला लेगी। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि कांग्रेस कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, चुनाव के समय ही फैसला लिया जाएगा।

सीढ़ी पर सिर झुकाकर किया प्रणाम

इससे पहले पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचते ही उन्होंने सीढ़ियों पर झुककर प्रणाम किया और पार्टी के बड़े नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी उनका पूरा ध्यान पार्टी को फिर से मजबूती प्रदान करने पर है। उन्होंने पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ रिश्ते पर कहा कि उनसे किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। अखिलेश सिंह के शायरीवाले पोस्ट पर जवाब देते हुए राजेश राम ने कहा कि इसका दायरा बहुत बड़ा है। इसलिए इसे दूसरे अर्थ में नहीं समझना चाहिए।

दलित समाज को कांग्रेस की तरफ करने और सत्ता में हिस्सेदारी को लेकर राजेश राम ने कहा कि यदि विकल्प के रूप में उन्हें चुनना होगा तो वह कांग्रेस को चुनेंगे।

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार


Editor's Picks