Bihar Police: बिहार पुलिस और कर्मियों को किया गया सम्मानित, इन्हें मिला उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कार, देखिए लिस्ट
Bihar Police: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई अन्तर्गत पुलिस पदाधिकारी और कर्मी, आर्थिक अपराध इकाई के साइबर सेल के कर्मी औ साइबर थाने के पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया गया है।

पुलिस सिपाहियों को मिलेगा पुरस्कार - फोटो : social media
Bihar Police: बिहार में आर्थिक एवं साइबर अपराधों की रोकथाम और उनके अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक, बिहार की ओर से इन अधिकारियों/कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र और 5,000 रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।
इन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए होंगे सम्मानित
सम्मानित पदाधिकारियों को यह पुरस्कार साइबर अपराध की जांच, उमेदन और गिरफ्तारी, अवैध उत्खनन की जाँच, साइबर से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान, साथ ही एनसीआरपी पोर्टल पर किये गए कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने कहा कि यह सम्मान न केवल अधिकारियों के उत्साहवर्धन के लिए है, बल्कि भविष्य में अपराध नियंत्रण और तकनीकी दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणा भी बनेगा।