Bihar Weather: बिहार का मौसम बदला, गर्मी और उमस से लोगों का हाल-बेहाल, 20 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट
Bihar Weather: बिहार के मौसम में करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक बारिश ने मौसम को सुहाना कर रखा था वहीं अब तेज धूप ने उमस बढ़ दी है। मौसम विभाग ने 20 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

Bihar Weather: बिहार का मौसम एक बार फिर बदल गया है। गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मानसून की सक्रियता कमजोर होने से गर्मी में बढ़ोत्तर हो गई। इसका असर राज्यभर में साफ आसमान और तेज धूप के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार को औरंगाबाद में हल्की छिटपुट बारिश दर्ज की गई, लेकिन बाकी जिलों में बारिश नहीं हुई।
8 डिग्री बढ़ेगा पारा
राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में पिछले तीन दिनों के दौरान तापमान में करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.5°C पहुंच गया, जबकि 13 अगस्त को यह 27.7°C था। तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को दिन में असहजता हो रही है, हालांकि शाम को हल्की हवाएं राहत देती हैं।
20 जिलों हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी ज्यादातर जिलों में धूप खिली रहेगी और बारिश की संभावना बेहद कम है। भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल को छोड़कर शेष 20 जिलों में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। लेकिन इसके आसार बेहद कमजोर हैं। वहीं तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले तीन दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और अधिकांश जिलों में बारिश नहीं होगी।
20 अगस्त से बदलेगा मौसम का रुख
IMD के अनुसार, 20 अगस्त से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उस दौरान राज्यभर में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। कई हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है, जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी और मौसम सुहाना हो जाएगा। एक और जहां उमस और गर्मी परेशान कर रहा है तो वहीं दूसरी ओर कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों अब में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। गंगा और कोसी नदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। बढ़ते जलस्तर के कारण बैराज के सभी 109 फाटक खोल दिए गए हैं।