Bihar weather: बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी, 24 घंटे के लिए रहे सावधान, मौसम विभाग की चेतावनी

Bihar weather : बिहार के 19 जिलों के लिए आज अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी है।

Bihar weather: बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का येलो अ

Bihar weather: बिहार में मौसम ने करवट ले ली है। बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं आज मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान इन जिलों में तेज बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाल, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 

24 घंटों के लिए चेतावनी 

मौसम विभाग के अनुसार, 25 मई से राज्य में फिर से गर्मी बढ़ने के आसार हैं। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के आठ से अधिक जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। पूर्णिया और अररिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पटना के कुछ इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

15 जून से शुरु होगा मानसून 

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल बिहार में मानसून 13 से 15 जून के बीच दस्तक दे सकता है। वहीं बुधवार सुबह बेतिया, बगहा, मोतिहारी, रक्सौल और दरभंगा में घने काले बादलों के कारण दिन में अंधेरा छा गया। हालात ऐसे बन गए कि लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर सड़कों पर चलना पड़ा। मधुबनी, औरंगाबाद और अररिया में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

फिर बढ़ेगा तापमान 

बीते 24 घंटे में रोहतास राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। जहां तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया का तापमान 39.3 डिग्री और पटना का 35.2 डिग्री रहा। राजधानी में हल्की बारिश के चलते मौसम सुहाना बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले दो दिन राज्य के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे। बारिश की गतिविधियां उत्तर बिहार में विशेष रूप से सक्रिय रहेंगी। इसके बाद राज्य में मौसम साफ होने के साथ गर्मी एक बार फिर लौटेगी और कई जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।