LATEST NEWS

Bihar Weather: गुलाबी ठंड के बीच गर्मी का प्रकोप ,इस जिले में टेंपरेचर 30 डिग्री के पार, जानें अपने जिला के मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार में अभी से गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। सूबे के कई हिस्सों में पारा अभी से 30 डिग्री तक पहुंच गया है. ...

Bihar Weather
: गुलाबी ठंड के बीच गर्मी का प्रकोप- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Weather:बिहार में अभी से गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। सूबे के  कई हिस्सों में पारा अभी से 30 डिग्री तक पहुंच गया है. वहीं, कई इलाकों में गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बिहार के अधिकांश हिस्सों में तापमान और भी बढ़ने के आसार है। वहीं 8 और 9 मार्च को सूबे के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। 

बिहार में ठंड का मौसम लगभग समाप्त हो चुका है। हाल ही में हुई हल्की वर्षा और ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का अनुभव अभी भी बना हुआ है। मौसम विभाग ने मार्च में तीव्र गर्मी की संभावना व्यक्त की है। बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास सहित दक्षिण-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में लू चलने की संभावना है। मार्च में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 मार्च तक अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। 6 और 7 मार्च को तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिसमें अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार  आठ मार्च को एक बार फिर पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसका बिहार पर भी असर पड़ सकता  है।  इसके कारण मौसम विभाग के अनुसार, आठ और नौ मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम बिहार, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। विभाग के अनुसार 4 से 6 मार्च के बीच सूबे का औसत उच्चतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता हैै।

सूबे में सुबह और शाम में हल्की ठंड का अहसास लोगों को हो रहा है। डॉक्टर्स के अनुसार इस मौसम में सावधानी बरतने की विशेष आवश्यकता है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार 04 मार्च को बिहार में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप का अनुभव होगा, जिससे गर्मी महसूस होगी। दोपहर में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति 40 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है। 5 मार्च से राज्य में दिन और रात के तापमान में 2-3°C की कमी आने की संभावना है। आज अधिकांश जिलों में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। 

Editor's Picks