Bihar Politics : निशांत की राजनीति में इंट्री को लेकर बोले भाजपा ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, कहा-जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन सकती है तो निशांत क्यों नहीं..
Bihar Politics : सीएम नीतीश के बेटे निशांत की राजनीती में इंट्री को लेकर भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने कहा की जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री बन सकती है तो निशांत क्यों नहीं....पढ़िए आगे

PATNA : बाढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बाढ़ स्थित डाक बंगला सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमें बाढ़ विधानसभा के तमाम जनता की समस्या का निवारण को लेकर आश्वासन दिया। इस दौरान जनता दरबार में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही।
मीडिया से बातचीत कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप पर कहा कि उनके मां पिताजी की सरकार से ज्यादा नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार नहीं होता है।
उन्होंने कहा की जो भी भ्रष्टाचार का आरोप को लगाया गया है वो सब बेबुनियाद है। निशांत कुमार के राजनीति में आगमन को लेकर किये गए सवाल पर उन्होंने बताया कि निशांत कुमार सभ्य, संस्कारी और शिक्षित लड़का है जिसे राजनीति का भी बहुत अच्छा जानकारी है। वह राजनीति में आता है तो स्वागत है।
बाढ़ से रविशंकर की रिपोर्ट