Bihar news - मतदाता सूची पुनरीक्षण का पहला दौर पूरा, डेढ़ करोड़ घरों में पहुंचे बीएलओ, 87 परसेंट गणना पत्र का हुआ वितरण
Bihar news - मतदाता सूची पुनरीक्षण का पहला चरण पूरा हो गया है। इस दौरान डेढ़ करोड़ घरों में बीएलओ पहुंचे। साथ ही 87 परसेंट गणना पत्र का वितरण किया गया है।

Patna - राज्य मे लगभग 1.5 करोड़ घरों में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) का पहला दौरा आज पूरा हो गया है, 24 जून, 2025 तक राज्य में दर्ज कुल 7,89,69,844 (लगभग 7.90 करोड़) मतदाताओं में से 6,86,17,932 यानी 87 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) वितरित किए जा चुक हैं। शेष बचे हुए घर बंद हो सकते हैं, या फिर वे मृत मतदाताओं, प्रवासियों अथवा यात्रा पर गए हुए लोगों के हो सकते हैं। चूंकि इस विशेष अभियान के दौरान प्रत्येक मतदाता के घर पर दूय स्तर अधिकारी (BLO) कुल तीन बार जाएंगे, अतः यह आंकड़ा आगे और बढ़ने की संभावना है।
आंशिक रूप से भरे हुए प्रपत्र ECI पोर्टल (https://voters.eci.gov.in) पर तथा ECINET ऐप पर भी उपलब्ध हैं, जिन्हें मतदाता स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, भरे हुए प्रपत्र मतदाता स्वयं ECINET ऐप पर अपलोड भी कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त, विभिन्न र्राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए 1,54,977 बूथ स्तर एजैट (BLA) भी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं। 2 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा 52,689, राष्ट्रीय जनता दल (RD) द्वारा 47,504, जनता दल (यू) द्वारा 34,669, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) द्वारा 16,500, राष्ट्रीय लोक जन शक्ति पार्टी द्वारा 1,913, भाकमा (माले)-लिबरेशन द्वारा 1,271, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) द्वारा 1,153, माकपा (CPI-M) द्वारा 578, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी द्वारा 270 और अन्य दलों जैसे बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा 74, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) द्वारा 3 तथा आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा 1 BLA नियुक्त किए गए हैं।
प्रत्येक BLA प्रतिदिन अधिकतम 50 प्रमाणित प्रपत्र जमा कर सकता है। लगभग पांच प्रतिशत भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म अर्थात लगभग 38 लाख फॉर्म पहले ही बीएलओ को प्राप्त हो चुके हैं, जे एकमात्र सिद्धांत - समावेशन सर्वप्रथम के साथ ईमानदारी से काम कर रहे हैं, जिस पर आयोग द्वारा बार-बार जोर दिया गया है।
मतदाता सूची के लिए पूरी करनी होगी यह शर्त
विशेष गहन पुनरीक्षण के अनुसार, 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्ाफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए, मतदाता के लिए सख्त शर्त यह है कि वह 25 जुलाई 2025 से पहले प्री प्रिंटेड गणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर कके उसे जमा कर दे। इसके साथ ही अपलोड किए गए फॉर्मों का सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है। कुछ वर्गों की आशंकाओं के बावजूद विशेष गहन पुनरीक्षण यह सुनिश्धित करेगा कि सभी पात्र व्यक्तियों को शामिल किया जाए।
हस्ताक्षरित गणना प्रमत्र के साथ संलग्न या संलग्न न किए गए दस्तावेजों के आधार पर, झ्पट रोल में शामिल प्रत्येक नाम की पात्रता का सत्यापन उनकी प्राप्ति के बाद लगातार किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद 2 अगस्त 2025 से सत्यापन का काम जोर-शोर से शुरू होगा। मतदाता सूची के प्रकाशित झफ्ट के आधार पर 2 अगस्त 2025 के बाद किसी भी राजनीतिक दल या आम जनता से दावे और आपत्ियां प्राप्त की जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद डीएम और सीईओ के पास अपील भी दायर की जा सकेगी।
रिपोर्ट - रंजीत कुमार