Bihar Budget 2026: सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम विजय पहुंचे बिहार विधानसभा, आज से शुरु हो रहा बजट सत्र, विधायकों ने किया स्वागत
Bihar Budget 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के लिए सीएम नीतीश विधानसभा पहुंच गए हैं। उनके सदन पहुंचे ही विधायकों और मंत्रियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया ।
Bihar Budget 2026: बिहार विधानमंडल का आज से बजट सत्र शुरु हो रहा है। सत्र की कार्यवाही 11 बजे से शुरु होगी। बजट सत्र के लिए सदस्यों का विधानसभा पहुंचे का सिलसिला शुरु हो गया है। इसी कड़ी में सीएम नीतीश विधानसभा परिसर पहुंच गए हैं। सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी मौजूद हैं। उनके पहुंचते ही विधायकों और नीतीश कैबिनेट के मंत्रियों ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
सीएम नीतीश पहुंचे सदन
विधानसभा परिसर में सुबह से ही राजनीतिक हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री के साथ ही विजय सिंह भी विधानसभा पहुंचे। इस दौरान विधायकों ने उनका भी गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बजट सत्र के पहले दिन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ओर से सक्रियता नजर आई।
राज्यपाल भी पहुंचेंगे विधानसभा
बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के भी विधानसभा पहुंचने की संभावना है। सदन में आज महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। बिहार विधानसभा का बजट सत्र राज्य की राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। सरकार की नीतियों, आगामी बजट और विपक्ष के सवालों को लेकर आज के दिन पर सबकी नजर बनी हुई है।
पटना से रंजन की रिपोर्ट