Bihar Budget Session: विपक्ष के विरोध के बीच सदन पहुंचे सीएम नीतीश, देखते ही शांत हो गए सभी विधायक, सियासी हलचल तेज

Bihar Budget Session: विपक्ष के विरोध के बीच सदन पहुंचे सीएम

बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सत्र शुरु होने से पहले ही विधानसभा परिसर में जबरदस्त हंगामा देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और राजद के विधायक सदन के पॉर्टिको में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में पोस्टर बैनर लेकर विपक्ष विरोध कर रहा और सीएम नीतीश के खिलाफ बयानबाजी कर रहा था। हालांकि इसी बीच सीएम नीतीश सदन पहुंच गए। सीएम नीतीश के पहुंचते ही अलग का नाजारा देखने को मिला। सीएम नीतीश को देखते ही सभी विधायक शांत हो गए।   


दरअसल, सीएम नीतीश के पहुंचते ही सुरक्षा कर्मियों ने रास्ता साफ कराया और विरोध कर रहे विपक्षी विधायकों को एक तरफ कर दिया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रतिदिन की तरह हाथ जोड़कर अभिवादन करते हुए विधानसभा के अंदर प्रवेश कर गए। बता दें कि, इस बार का माहौल पहले के मुकाबले अलग नजर आया। पहले जब मुख्यमंत्री सदन पहुंचते थे तो विपक्षी विधायक जोरदार नारेबाजी करते हुए विरोध जताते थे, लेकिन इस बार विधायक शांत दिखे और कोई तीखी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विपक्ष पहले की तुलना में कमजोर नजर आ रहा है।

पटना से रंजन की रिपोर्ट