Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अगली सुनवाई! गिरफ्तारी ने सियासत में मचाया भूचाल

Pappu Yadav: पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के मामले में अदालत की घड़ी फिलहाल थमी हुई है। ....

Hearing on Purnia MP Pappu Yadav s bail deferred next date t
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई टली- फोटो : social Media

Pappu Yadav: 

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें फिलहाल और बढ़ गई हैं। आज अदालत में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी, क्योंकि वकीलों ने पेन डाउन हड़ताल कर रखी है। अदालत की कार्रवाई ठप रहने से पप्पू यादव की फाइल बिना खुले ही रह गई और इंसाफ की घड़ी आगे खिसक गई। अब उनकी जमानत पर अगली सुनवाई मंगलवार को होने की संभावना जताई जा रही है।


गिरफ्तारी के बाद से ही पप्पू यादव अस्पताल और अदालत के बीच झूल रहे हैं। इधर, उनकी गिरफ्तारी ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है। समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और सरकार पर बदले की कार्रवाई का इल्ज़ाम लगाया जा रहा है। दूसरी ओर सत्ता पक्ष इसे कानून की कार्रवाई बता रहा है। फिलहाल पेन डाउन ने अदालत के दरवाजे पर ताला जड़ दिया है और पप्पू यादव की राह मंगलवार तक और मुश्किल बनी हुई है।

 गिरफ्तारी के बाद से ही पप्पू यादव अस्पताल और अदालत के बीच फंसे हुए हैं। शनिवार सुबह उन्हें आईजीआईएमएस से बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर पैनी नजर बनाए हुए है। सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान पप्पू यादव को चोट लगी थी। उन्हें सिर में तेज दर्द और दिल की धड़कन बढ़ने की शिकायत है। इसी वजह से पहले मेडिकल जांच के लिए उन्हें आईजीआईएमएस ले जाया गया और बाद में बेहतर निगरानी के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच के अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सांसद के कई टेस्ट किए जा रहे हैं और रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी स्थिति पर अंतिम टिप्पणी की जा सकेगी। फिलहाल उनकी हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है।

इधर, गिरफ्तारी ने बिहार की राजनीति में आग लगा दी है। पप्पू यादव के समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं। कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे हैं, वहीं आरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंके जाने की खबर सामने आई है। माहौल पूरी तरह गरमाया हुआ है। पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे उनके आवास से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई 31 साल पुराने एक मामले में जारी वारंट के आधार पर की गई।

गिरफ्तारी के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने देर रात बयान जारी कर पुलिस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उनका आरोप है कि जहां-जहां महिलाओं के खिलाफ जुल्म हुए हैं, वहां भाजपा सरकारें पीड़ितों के बजाय आरोपियों के साथ खड़ी दिखी हैं और पप्पू यादव की गिरफ्तारी उसी कड़ी का हिस्सा है।

वहीं दूसरी ओर, बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए नेताओं ने कानून को अपना काम करने देने की बात कही है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कानून का शासन सर्वोपरि है और कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं है। मंत्री श्रवण कुमार ने भी साफ कहा कि पुलिस ने वही किया जो कानून के दायरे में जरूरी था।

अनिल कुमार के साथ रंजन सिंह की पटना से रिपोर्ट