Bihar News: सीएम नीतीश ने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क का किया उद्घाटन, प्रतिमा का भी अनावरण
Bihar News: सीएम नीतीश ने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क का उद्घाटन किया। साथ ही सुशील मोदी की प्रतिमा का भी अनावरण किया।
Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना के राजेंद्र नगर पहुंचे। जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की स्मृति में बनाए गए सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पार्क में स्थापित सुशील कुमार मोदी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण भी किया।
सीएम नीतीश ने किया सुशील कुमार मोदी की स्मृति का उद्घाटन
उद्घाटन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी समेत नीतीश कुमार कैबिनेट के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और बिहार के विकास में उनकी भूमिका को याद किया गया।
सुशील मोदी की प्रतिमा का अनावरण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील कुमार मोदी ने बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई और सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी व सादगी की मिसाल पेश की। स्मृति पार्क उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का एक प्रयास है। यह पार्क राजेंद्र नगर क्षेत्र में आम लोगों के लिए एक नया सार्वजनिक स्थल होगा। जहां लोग सुशील कुमार मोदी के जीवन और कार्यों से प्रेरणा ले सकेंगे।
पटना से रंजन की रिपोर्ट