Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, 20 मिनट तक हुई बातचीत
Bihar Politics: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सुबह सीएम सम्राट से मिलने 5 देशरत्न मार्ग पहुंचे। जहां दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट तक मुलाकात हुई। दोनों की मुलाकातों की तस्वीर भी सामने आई है।
Bihar Politics: बिहार की राजनीति से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी अनुसार सुबह सुबह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक मीटिंग हुई। इस दौरान दोनों नेताओं की तस्वीर भी सामने आई है। सीएम सम्राट पूर्व मुख्यमंत्री का अभिवादन करते दिखे। तो वहीं पूर्व सीएम ने सीएम के कंधे पर हाथ रखकर फोटो भी खिंचवाई।

सीएम से मिलने पहुंचे नीतीश
जानकारी अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके आवास 5 देशरत्न मार्ग पर मुलाकात की। फिलहाल सीएम सम्राट 5 देशरत्न आवास में रह रहे हैं। जल्द ही सीएम आवास एक अणे मार्ग शिफ्ट होंगे। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई।

20 मिनट तक हुई बातचीत
इस दौरान बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और सरकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात औपचारिक होने के साथ-साथ राजनीतिक दृष्टिकोण से भी अहम मानी जा रही है। नई सरकार के गठन के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली सीधी बैठक है, जिस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट